कस्तूरबा विद्यालय में शिविर लगाकर लगायी गयी एचपीवी की वैक्सीन

Updated:
विज्ञापन
कस्तूरबा विद्यालय में शिविर लगाकर लगायी गयी एचपीवी की वैक्सीन

प्रखंड के कस्तूरबा बालिका विद्यालय सादपुर में गुरुवार क़ो एचपीवी की वैक्सीिन शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

साहेबपुरकमाल. प्रखंड के कस्तूरबा बालिका विद्यालय सादपुर में गुरुवार क़ो एचपीवी की वैक्सीिन शिविर का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहेबपुर कमाल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार ने फीता काटकर किया गया. इस अवसर पर डॉ राकेश कुमार ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण की शुरुआत की गयी है. बालिकाओं के जीवन को बचाने के लिए यह टीका कारगर साबित होगी. उन्होंने बताया कि हर साल 30 वर्ष की उम्र के बाद बहुत सी महिलाएं गर्भाशय कैंसर से ग्रसित हो जाती हैं. इस बीमारी से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण की शुरुआत की गयी है. सनी कुमार सौरभ ने कार्यक्रम के विषय में जानकरी देते हुए बताया कि कैंसर से बचाव के लिए यह टीका दिया जाता है, बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना की शुरुआत साहेबपुर कमाल प्रखंड में गुरुवार से की गयी है. प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अनीता कुमारी ने बताया कि इस दौरान कस्तूरबा विद्यालय में 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की चिह्नित बालिकाओं को ह्यूमन पेपीलोमा वायरस (एचपीवी) टीका का पहला डोज लगाकर गर्भाशय कैंसर से सुरक्षित रखने की विशेष पहल की जा रही है, अगले चरण में और अधिक बालिकाओं को एचपीवी टीकाकरण सुविधा का लाभ उपलब्ध कराया जायेगा.प्रखंड सामुदायिक उत्तप्ररेक रतन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज कुल 114 बालिकाओं क़ो एचपीवी तथा 60 बालिकाओं क़ो टी डी वैक्सीनेशन किया गया, टीकाकरण के पश्चात सभी सभी बालिकाओं को सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया गया.साथ ही साथ कुल 35 बच्चों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया. मौके पर जिले से आये यूनिसेफ़ के एस एम सी राजेश कुमार, यूएंनडीपीके मंतोष कुमार, मनोज कुमार, सीएचओ रितेश कुमार, अजित कुमार, डाटा ऑपरेटर रंजीत कुमार, एएनएम मीणा कुमारी, रीना कुमारी, आशा फेसिलिटेटर इंदु कुमारी, मंजू कुमारी, बबिता कुमारी आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन