तेज हवा के साथ झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले

Updated:
विज्ञापन
तेज हवा के साथ झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले

पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे. मंगलवार की दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई.

विज्ञापन

बेगूसराय/बखरी. पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे. मंगलवार की दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई. बारिश होते ही लोगों ने भीषण गर्मी से राहत की सांस ली. बारिश के कारण जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई,वहीं मौसम सुहावना हो गया.सड़कों पर निकले लोगों और किसानों के चेहरे पर राहत साफ देखी गई. हालांकि तेज बारिश के साथ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई.लोगों ने बताया कि बारिश के दौरान बखरी के इलाके पत्थर जैसे ओले गिरने लगे,जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवा और ओलावृष्टि के कारण आम एवं लीची के बागानों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है.वहीं बारिश के बाद बच्चों और युवाओं ने मौसम का आनंद लिया. वहीं शहरी क्षेत्र में भी कई जगहों पर झमाझम बारिश से किचकिच का नजारा देखा गया. वहीं बरौनी प्रखंड कार्यालय स्थित मोती चौक के समीप सड़क पर एक पेड़ गिर जाने से कुछ देर के लिए आवागवन बाधित हो गया. बाद में गिरे हुए पेड़ को काटकर हटाया गया.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन