गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन में नए सत्र का भव्य आगाज,छह दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन में सत्र 2026-28 के लिए छह दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। जानिए कार्यक्रम की मुख्य झलकियां।
Begusarai News : गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन बेगूसराय में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए आयोजित छह दिवसीय इनॉगरेशन सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ.कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार एवं सभी सहायक प्राध्यापकों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.इस अवसर पर प्राचार्य डॉ नीरज कुमार ने नवप्रशिक्षुओं का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय के प्रशिक्षु लगातार विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और संस्थान को अब तक चार स्वर्ण पदक प्राप्त हो चुके हैं.उन्होंने कहा कि शिक्षक का दायित्व समाज निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है और इससे बड़ा कोई पेशा नहीं है.कार्यक्रम की शुरुआत कन्हैया कुमार एवं कृतिप्रभा के स्वागत भाषण और अपने अनुभव साझा करने से हुई.इसके बाद सत्र 2024-26 के प्रशिक्षुओं ने नए विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया.सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मेघना कुमारी, आरती कुमारी,रूची कुमारी,कृतिप्रभा,शुभम कुमारी और अनुपम कुमारी ने स्वागत गीत,प्रेरणादायक गीत तथा राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रसिद्ध रचना कलम आज उनकी जय बोल की शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया.महाविद्यालय गान एवं प्रार्थना की प्रस्तुति सौरभ कुमार,सोनू कुमार,रिकेश कुमार,आदित्य कुमार, निलेश कुमार,आशीष कुमार और शिवम कुमार ने दी.कार्यक्रम में सुहानी कुमारी ने हारमोनियम तथा नंदू मालाकार ने नाल वादन से अपनी मधुर संगत दी.इस अवसर पर प्रो.सुधाकर पांडेय,प्रो.परवेज़ यूसुफ़,डॉ. अंजली,प्रो.अमर कुमार,प्रो. विपिन कुमार,डॉ कामायनी कुमारी,प्रो. कुन्दन कुमार,डॉ. राजवंत सिंह एवं प्रो. पिंटू कुमार सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक,कार्यालय कर्मी आलोक कुमार तथा अन्य सहयोगी उपस्थित रहे.कार्यक्रम के दौरान सत्र 2026-28 के नवप्रशिक्षुओं ने भी एक-दूसरे से परिचय साझा कर आपसी संवाद और सीखने की नई शुरुआत की.कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम समन्वयक प्रो. परवेज़ यूसुफ़ ने किया.छह दिवसीय यह ओरिएंटेशन कार्यक्रम नए प्रशिक्षुओं को महाविद्यालय की शैक्षणिक परंपराओं,अनुशासन,शिक्षण पद्धति एवं व्यक्तित्व विकास से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










