बेगूसराय: डंडारी के बांक गांव में बरसात का पानी बना अभिशाप, जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Updated:
विज्ञापन

बारिश के बाद जलजमाव| Prabhat Khabar Network

बेगूसराय के डंडारी प्रखंड के बांक गांव में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जलजमाव के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं और छात्रों को कॉलेज जाने में भारी परेशानी हो रही है। सड़क निर्माण में अतिक्रमण एक बड़ी बाधा बन रहा है।

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय जिले के डंडारी प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से कई मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. इस जलजमाव के कारण यहां रहने वाले लोग असहज महसूस कर रहे हैं. इसका जीता-जागता नमूना बांक गांव में देखने को मिल रहा है, जहां सड़क से लेकर मोहल्लों तक बारिश का पानी जमा हो जाने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कॉलेज की मुख्य सड़क पर पानी

ग्रामीणों ने बताया कि एक ओर जहां बांक गांव स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संचालित 'राजकीय डिग्री कॉलेज' के सामने मुख्य सड़क पर जलजमाव की स्थिति बनी रहती है, वहीं दूसरी ओर इसका खामियाजा सबसे अधिक छात्र-छात्राओं को उठाना पड़ रहा है. पानी से होकर गुजरना विद्यार्थियों की मजबूरी बन गया है.

घर में कैद होने को मजबूर लोग

बांक गांव के वार्ड संख्या-08 में बारिश के पानी का कहर ऐसा है कि जलजमाव के कारण लोगों का अपने-अपने घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है. जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण बारिश होते ही ग्रामीण खुद हाथों में कुदाल थामकर पानी निकलने का रास्ता बनाते देखे जाते हैं.

सड़क-नाला निर्माण में अतिक्रमण बना बाधक

प्रखंड मत्स्य समिति के पूर्व मंत्री जयलश सहनी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि पंचायत योजना से 130 फीट सड़क निर्माण की मंजूरी मिली हुई है, लेकिन कई लोग सड़क निर्माण से पहले नाले का निर्माण चाहते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय लोगों द्वारा सरकारी सड़क के दोनों किनारों को अतिक्रमित कर लिया गया है, जो नाला निर्माण में सबसे बड़ा बाधक बना हुआ है. उन्होंने प्रशासन से अविलंब अतिक्रमण हटवाकर सड़क निर्माण कराने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन