बेगूसराय: सर्विस रोड चौड़ीकरण के लिए बीहट में हटाया गया मंदिर

Author Bipin kumar raj|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
दुर्गा मंदिर को हटाया गया | Prabhat Khabar Network

दुर्गा मंदिर को हटाया गया | Prabhat Khabar Network

बेगूसराय के बीहट में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 (NH-31) पर फ्लाई-ओवर निर्माण में बाधा बन रहे दुर्गा मंदिर को विधिवत पूजा-पाठ के बाद हटा दिया गया है. इससे सर्विस रोड के चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है.

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय जिले के बीहट में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 (NH-31) पर फ्लाई-ओवर निर्माण और सर्विस रोड के चौड़ीकरण में बाधा बन रहे मंदिर को हटा दिया गया है. इस क्षेत्र के सबसे व्यस्ततम बीहट चांदनी चौक के समीप यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और जाम की समस्या को खत्म करने के लिए यह अभियान चलाया गया.

पूजा-पाठ के बाद हटाया गया दुर्गा मंदिर

बीती रात बीहट चांदनी चौक पर स्थित दुर्गा मंदिर को विधिवत पूजा-पाठ के बाद हटा दिया गया. इससे एक दिन पहले विश्वकर्मा मंदिर को भी एनएचएआई (NHAI) द्वारा हटाया गया था. इसके साथ ही सर्विस रोड के चौड़ीकरण का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है.

बीहट की पहचान से जुड़ा था मंदिर

मंदिर हटाए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने भावुक होते हुए कहा कि यह सिर्फ एक मंदिर नहीं था, बल्कि बीहट की पहचान थी. वहीं दूसरी ओर, इस कार्रवाई के बाद फुटपाथी दुकानदारों के सामने अपनी दुकान लगाने की विकट समस्या उत्पन्न हो गई है.


विज्ञापन
Bipin Kumar Raj

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन