बेगूसराय: महामना नॉलेज हेरिटेज स्कूल में शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित, घोषित हुआ परीक्षा परिणाम

Author Niraj Kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
बरौनी महामना नॉलेज हेरिटेज स्कूल में शिक्षक अभिभावक की बैठक का किया गया आयोजन | Prabhat Khabar Network

शिक्षक-अभिभावक की बैठक का आयोजन | Prabhat Khabar Network

बेगूसराय के महामना नॉलेज हेरिटेज स्कूल में प्रथम वार्षिक अभिभावक-शिक्षक बैठक का सफल आयोजन हुआ. इस बैठक में प्रथम आवधिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया और विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर शिक्षकों व अभिभावकों ने विस्तार से चर्चा की.

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय जिले के बरौनी स्थित 'महामना नॉलेज हेरिटेज स्कूल' में मंगलवार को प्रथम वार्षिक अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का सफल आयोजन किया गया.

प्रथम आवधिक परीक्षा का परिणाम घोषित

बैठक के दौरान विद्यालय द्वारा आयोजित प्रथम आवधिक परीक्षा (First Periodic Test) का परिणाम घोषित किया गया. इस दौरान शिक्षकों और अभिभावकों ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उनकी क्षमताओं तथा सुधार योग्य कमजोरियों पर विस्तार से चर्चा की.

200 से अधिक अभिभावकों ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में लगभग 200 से अधिक विद्यार्थियों के अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का मूल्यांकन करना और उनके सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय व अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था. विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों की इस सक्रिय सहभागिता के लिए उनका आभार व्यक्त किया.


विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन