फसल बीमा समेत विभिन्न मांगों को लेकर 25 मई को किसान करेंगे प्रदर्शन

Author :MANISH KUMAR
Published by :MANISH KUMAR
Updated at :12 May 2026 10:04 PM
विज्ञापन
फसल बीमा समेत विभिन्न मांगों को लेकर 25 मई को किसान करेंगे प्रदर्शन

किसानों की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा बखरी अंचल कमिटी की बैठक सूर्यनारायण सिंह स्मारक भवन में आयोजित की गई.

विज्ञापन

बखरी. किसानों की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा बखरी अंचल कमिटी की बैठक सूर्यनारायण सिंह स्मारक भवन में आयोजित की गई. बैठक में किसानों की बदहाल स्थिति, फसल का उचित मूल्य नहीं मिलने तथा बढ़ती कृषि लागत पर चिंता जताई गई. बैठक को संबोधित करते हुए किसान सभा के बखरी प्रखंड संयोजक जितेंद्र जीतू ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही गई थी, लेकिन आज हालात इसके बिल्कुल विपरीत हैं. किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है,जबकि खाद,बीज और कीटनाशक दवाओं की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है.इससे किसान आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं. उन्होंने कहा कि किसानों के हक और अधिकार की लड़ाई को मजबूत करने के उद्देश्य से आगामी 25 मई को जिला मुख्यालय बेगूसराय में किसानों का विशाल प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा. प्रदर्शन में फसल क्षति का मुआवजा, फसल बीमा लागू करने,किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने, फल एवं सब्जियों के भंडारण के लिए प्रखंड स्तर पर शीतगृह स्थापित करने, किसानों का कर्ज माफ करने,खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने तथा लावारिस पशुओं से फसलों की सुरक्षा की मांग प्रमुख रूप से उठाई जाएगी. बैठक का अभिनंदन करते हुए खेत मजदूर यूनियन के अंचल सचिव सुरेश सहनी ने कहा कि बखरी प्रखंड में किसानों की कई गंभीर समस्याएं हैं, जिनको लेकर किसान सभा को व्यापक आंदोलन चलाने की जरूरत है. शंकर महतो की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बखरी से लगभग 100 किसान बेगूसराय प्रदर्शन में भाग लेंगे. बैठक में विजय मुखिया, श्रीराम चौरसिया, असेसर महतो, समदर्शी नंदन विद्यार्थी, वीरेंद्र कुमार, अशोक केशरी, सावित्री देवी,नंदलाल तांती समेत कई लोगों ने प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन