धान की खरीदारी में पदाधिकारियों व मिलरों की मनमानी के खिलाफ किसानों का महाधरना पांच को

Updated:
विज्ञापन
धान की खरीदारी में पदाधिकारियों व मिलरों की मनमानी के खिलाफ किसानों का महाधरना पांच को

धान अधिप्राप्ति में पदाधिकारियों एवं मिलरों की मनमानी के खिलाफ 5 जनवरी को किसानों का महाधरना आयोजित किया गया है.

विज्ञापन

बेगूसराय. धान अधिप्राप्ति में पदाधिकारियों एवं मिलरों की मनमानी के खिलाफ 5 जनवरी को किसानों का महाधरना आयोजित किया गया है. पहसारा पूर्वी पैक्स गोदाम पर बखरी अनुमंडल के पैक्स अध्यक्षों के मिलन समारोह को संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा,बिहार के संयोजक मंडल के वरिष्ठ साथी अशोक प्रसाद सिंह ने कहा कि विगत दो माह से पटना में मुख्य सचिव,खाद्य सचिव,सहकारिता सचिव एवं बिहार सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री को बार-बार आवेदनों के द्वारा याद दिलाने के बावजूद किसानों के बदले पदाधिकारियों और मिलरों को धान अधिप्राप्ति से लाभ पहुंचाने की नियत के चलते सरकार द्वारा धान अधिप्राप्ति की घोषणा से पहले न तो मिलरों को एफार्के की आपूर्ति हुई और न ही जिलों के बीच लक्ष्यों का बंटवारा हुआ. एक नवंबर से धान अधिप्राप्ति की घोषणा के बावजूद 16 दिसंबर को जिलाओं के बीच मनमाने तरीके से लक्ष्यों का बंटवारा हुआ, परंतु एफार्के तो अभी तक भी सभी मिलों को आपूर्ति नहीं हुई है. बेगूसराय में आज तक राज्य से प्राप्त लक्ष्यों का पैक्सों के बीच बंटवारा नहीं होने के चलते धान अधिप्राप्ति टाॅय-टाॅय फीस है. इससे कुछ दलालों को पौबारह है. बेगूसराय में धान का कटोरा बखरी और मंझौल अनुमंडल के किसान धान बेचने को दर-दर भटक रहे है,जबकि गंगा के बाढ़ में डूबे पंचायतों से डीसीओ के मेल में धान कागज पर खरीदा जा रहा है. गत साल से दो गुना ज्यादा धान उत्पादन के बावजूद हमारा लक्ष्य गत साल के मुकाबले आधा कर दिया गया क्योंकि बेगूसराय में वास्तव में किसानों से धान खरीद होता है जबकि अन्य जिलों में मिलर पैक्सों से धान के बदले सिर्फ रुपया लेता है. धरना को सफल बनाने हेतु पैक्स अध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा, चंदन कुमार सिंह, राधेश्याम चौधरी, चंदन कुमार, संजय कुमार, राजीव देव, महेश महतो, बाबूलाल महतो, रंजन कुमार सिंह, मनोहर कुमार एवं संजीव कुमार ने आन्दोलन की जोरदार तैयारी पर अपना विचार व्यक्त किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता एल एन मिश्रा ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन