ePaper

शिवनगर व भवानंदपुर में समय पर कटाव निरोधक कार्य पूरा करें अभियंता

Updated at : 04 May 2025 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
शिवनगर व भवानंदपुर में समय पर कटाव निरोधक कार्य पूरा करें अभियंता

प्रखंड क्षेत्र की भवानंदपुर पंचायत अंतर्गत शिवनगर, भवानंदपुर एवं मुंगेर सदर प्रखंड के कुतलूपुर दियारा में जल संसाधन विभाग द्वारा चलाये जा रहे कटाव निरोधक कार्य का रविवार को विभाग के मुख्य अभियंता अख्तर जमील ने निरीक्षण किया.

विज्ञापन

बलिया. प्रखंड क्षेत्र की भवानंदपुर पंचायत अंतर्गत शिवनगर, भवानंदपुर एवं मुंगेर सदर प्रखंड के कुतलूपुर दियारा में जल संसाधन विभाग द्वारा चलाये जा रहे कटाव निरोधक कार्य का रविवार को विभाग के मुख्य अभियंता अख्तर जमील ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने संवेदक द्वारा कराये जा रहे कटाव निरोध कार्य को बारीकी से देखा. साथ ही संवेदक को श्रम बल एवं संसाधन बढ़ाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि समय कम होने के कारण श्रम बल से ही कार्य को स समय पर पूरा किया जा सकता है. जिसके लिये उन्होंने तीनों संवेदक को भारी मात्रा में श्रम बाल इकट्ठा कर द्रुत गति से कार्य संपन्न कराने का भी निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने कार्य स्थल पर मौजूद विभाग के अभियंताओं को भी गुणवत्तापूर्ण एवं स समय कार्य संपन्न कराने का निर्देश दिया.

जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता ने कटाव निरोधक कार्य का किया निरीक्षण

उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी सूरत में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जायेगा. उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील करते हुये कहा कि स्थानीय ग्रामीण संवेदक को हर संभव सहयोग करे ताकि समय पर संवेदक कार्य को संपन्न करा सके. उन्होंने बताया कि शिवनगर भवानंदपुर एवं मुंगेर सदर प्रखंड के कुतलूपुर में करीब 1200 मीटर में कटाव निरोधक कार्य चलाये जा रहे हैं. इस कार्य को पूर्ण होने पर बलिया के भवानंदपुर, टिटहियां टोला, शिवनगर, शाहपुर एवं कुतलूपुर के हरी बाबू टोला सहित कई गांवों को कटाव से हद तक निजात मिल जायेगी. निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता राजीव चौधरी, सहायक अभियंता दीपक कुमार, कनीय अभियंता अखिलेश कुमार, मिथिलेश कुमार सहित संवेदक के कर्मी एवं ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन