ePaper

हर-हर महादेव चौक से कपसिया तक हटाया गया अतिक्रमण

Updated at : 12 Oct 2025 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
हर-हर महादेव चौक से कपसिया तक हटाया गया अतिक्रमण

नगर निगम व जिला प्रशासन द्वारा हर-हर महादेव चौक से कपसिया तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

बेगूसराय. नगर निगम व जिला प्रशासन द्वारा हर-हर महादेव चौक से कपसिया तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.अभियान का नेतृत्व नगर निगम के सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी अनुराग कुमार,नगर प्रबंधक राजीव रंजन सिंह व नगर थाना पदाधिकारी आदि कर रहे थे. इस दौरान सड़क का अवैध अतिक्रमण करने वाले फुटकर दुकानदारों से 14000 जुर्माना राशि की भी वसूली की गयी.साथ सड़क का अतिक्रमण कर रखे ठेला,बेंच,स्टूल एवं अन्य सामग्रियां की भी जब्ती की गयी.एनएच 31 पर लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में यह अभियान संचालित किया गया.नगर निगम प्रशासन व जिला प्रशासन द्वारा वैसे दुकानदारों को जो खुले में मीट मछली का दुकान चला रहें उन्हें भी बार बार चेतावनी दी जा रही है कि खुले में मीट मछली बेचना बंद करें यह नगरपालिका अधिनियम का उल्लंघन है.परंतु जब जब अतिक्रमण हटाओ अभियान चलता है तब लोग दुकान हटा लेते हैं. फिर जैसे ही मामला ठंडा होता है फिर खुले आम बिकना शुरु हो जाता है.इस बार जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन द्वारा लगातार चुस्त दुरुस्त तरीके से खुले में मीट मछली बेचने पर रोक के लिए अभियान चलाया जा रहा है. वहीं एनएच-31 के सर्विस रोड पर हो रहे अतिक्रमण को भी लगातार हटाया जा रहा है.इस अभियान से यातायात सुविधा जनक हो गया है. सड़क के किनारे अस्थाई दुकानों को हटाया जा रहा है.जिससे सड़क में जाम की स्थिति नहीं बन रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन