जिला प्रशासन ने की स्वीप कोषांग की समीक्षा, दिये निर्देश

Updated at : 08 May 2024 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने की स्वीप कोषांग की समीक्षा, दिये निर्देश

बेगूसराय में आगामी 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम रोशन कुशवाहा की अध्य्क्षता में स्वीप कोषांग की समीक्षा हुई.

विज्ञापन

बेगूसराय में आगामी 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम रोशन कुशवाहा की अध्य्क्षता में स्वीप कोषांग की समीक्षा हुई. समीक्षा के क्रम में स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी किशन कुमार ने बताया कि हर घर दस्तक अभियान के तहत सभी मतदाताओं के घरों पर जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका जाकर 13 मई को सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे तक मतदान करने के बारे में जानकारी दी जा रही है, साथ ही मतदान केंद्रों पर पेय जल की व्यवस्था, धूप से बचने के लिये सेड की व्यवस्था, मेडिकल किट आदि के बारे में बताया जा रहा है. उन्होंने बताया कि वोटर इन्फॉरमेशन स्लिप के द्वारा भी मतदान तिथि, समय एवं बूथ के बारे में मतदाताओं को बताया जा रहा है. उन्होंने बताया कि वोटर इन्फॉरमेशन स्लिप मतदान के लिए आवश्यक दस्तावेज नहीं है. बल्कि बूथ मतदान केंद्र की जानकारी के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है. मतदाता मतदान के दिन अपने साथ फोटो युक्त पहचान पत्र यथा बैंक पासबुक, वोटर आइडी, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि मतदान केंद्र पर ले जा सकते हैं. इस मौके पर सहायक नोडल पदाधिकारी सह सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नेहा कुमारी ने बताया कि कम मतदान वाले क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का काम किया जा रहा है. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से 120 पंचायत के अंतर्गत 470 बूथ के मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया है. इसी प्रकार पहली बार मतदान करने वालों को जागरूक करने के लिए तकरीबन 261 चुनावी साक्षरता क्लब विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेज में बनाये गये हैं.

प्रेक्षक ने बूथ का किया निरीक्षण : चुनाव की सभी प्रशासनिक तैयारी की जा रही है. इसी कड़ी में सामान्य प्रेक्षक मो तैयब ने चुनाव संबंधी तैयारी के बारे में निरीक्षण किया है. सबसे पहले उन्होंने बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र स्थित अझौर, परना मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में वहां उपस्थित पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बूथ पर मतदान के दिन पेयजल एवं धूप से बचने के लिए शेड की व्यवस्था की जायेगी. दिव्यांग मतदाता एवं वृद्धजन मतदाताओं की सहायता के लिये वालंटियर एवं व्हीलचेयर की व्यवस्था की जायेगी. इसके अलावा प्रेक्षक ने मतदान के दिन मतदाताओं को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बिंदुवार बताया. बेगूसराय में 13 मई को सुबह 07:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक मतदान की प्रक्रिया होगी. लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया सहजतापूर्ण तरीके संपन्न हो सके. इसको लेकर सभी आवश्यक तैयारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन