ePaper

लंबित आवासों को अविलंब पूरा करें : संजय सरावगी

Updated at : 10 May 2025 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
लंबित आवासों को अविलंब पूरा करें : संजय सरावगी

जिला अंतर्गत वर्ष 2016-17 से 2021-22 तक कुल 1,24,588 आवास की स्वीकृति दी गयी. इनमें 1,23,016 आवास पूरा कर लिया गया है. शेष लंबित आवास को अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन

बेगूसराय. जिला अंतर्गत वर्ष 2016-17 से 2021-22 तक कुल 1,24,588 आवास की स्वीकृति दी गयी. इनमें 1,23,016 आवास पूरा कर लिया गया है. शेष लंबित आवास को अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया गया. यह बातें दिनकर कला भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति बैठक को संबोधित करते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री संजय सरावगी ने कही. बैठक में बरौनी प्रखंड अंतर्गत अमरपुर पंचायत के शहीद सुजीत कुमार की पत्नी को प्रभारी मंत्री ने 21 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया गया. इस दौरान पूरा माहौल गमगीन हो गया एवं भारत माता की जय, शहीद सुजीत अमन रहे के नारों से दिनकर भवन गुंज उठा. बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरीराज सिंह ने 1990 से 2005 तक, 2005 से 2014 तक तथा 2014 से 2025 तक कितने आवास की स्वीकृति हुई है, प्रतिवेदन अगली बैठक में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. नल-जल योजना में बीस सूत्री सदस्य द्वारा बताया गया कि बखरी प्रखंड के मोहनपुर पंचायत के अकहा ग्राम में ऑपरेटर द्वारा पानी संचालन बंद कर दिया गया है. पूछने पर बिजली बिल भुगतान नहीं होने की बात कहीं जा रही है, जिस पर प्रभारी मंत्री ने पीएचईडी के पदाधिकारी एवं बिजली विभाग के पदाधिकारी को इस पर अविलंब कार्रवाई करने की बात कही. वहीं कई सदस्यों ने फिल्टर साफ नहीं होने तथा साफ पानी नहीं आने की बात कही.

दिनकर कला भवन में जिलास्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित

इस पर प्रभारी मंत्री द्वारा इसकी जांच कराने की बात डीएम से कही. बैठक के दौरान शिक्षा विभाग पर चर्चा करते हुए मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा विद्यालयो में बैच डेस्क उपलब्ध कराया गया है. इसकी गुणवत्ता की जांच कराई जाये. विधान पार्षद सर्वेश कुमार ने शिक्षा विभाग द्वारा बनाये गये पोर्टल पर सभी विद्यालयों में आधार भूत संरचना के लिये जिस-जिस चिज की आवश्यकता हो, उसे पोर्टल पर अंकित कराने का निर्देश दिया. इसके लिये उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सभी एचएम से बात करने की बात कही. साथ ही विधान पार्षद ने कहा कि लगातार उनके पास अवकाश प्राप्त शिक्षकों द्वारा एरियर एवं पेंशन को लेकर शिकायतें की जाती है. उन्होंने इससे संबंधित अगली बैठक में एक रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया. मनरेगा की चर्चा करते हुए बखरी विधायक ने बागवन पंचायत में कराये गये वृक्षारोपण की जांच कराने की मांग की. सांसद द्वारा भी पिछले दस वर्षो में कितना पौधा उपलबध कराया गया है एवं कितना पौधा लगाया गया है, इसका प्रतिवेदन अगली बैठक में रखने की बात कही. मटिहानी के बीस सूत्री सदस्य द्वारा कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा से प्रखंड में हुए बैठक में पिछले दो वर्षो में कराये गये कार्य का व्योरा की मांग की. जिसे उपलब्ध नहीं कराने पर प्रभारी मंत्री द्वारा अविलंब जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बैठक में नगर निगम महापौर ने नगर निगम क्षेत्र में बुडको द्वारा किये जा रहे कार्य पर असंतुष्टि जाहिर की. उन्होंने कहा कि बुडको द्वारा कहीं भी कभी भी सड़क को क्षतिग्रस्त कर कार्य प्रारंभ कर दिया जाता है. जिससे जिलेवासियों को काफी परेशानी होती है. वर्तमान समय में नगर निगम क्षेत्र में कहीं भी नल-जल योजना चालू नहीं है. प्रभारी मंत्री की बातों को गंभीरता से लेते इसके लिये अलग से एक बैठक रखने की बात कही. प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह प्रथम बैठक है, मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार अगस्त से पूर्व बीस सूत्री की तीन बैठक होनी है. इसलिए अगली बैठक 14 जून को बखरी अनुमंडल में होगी. उन्होंने कहा कि हमारे देश में लोकतांत्रित व्यवस्था है, लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का काम हो और उन्हें न्याय मिले, यह हम सभी का दायित्व है. उन्होंने कहा कि यह चुनावी वर्ष है, चुनावी वर्ष में बहुत सारे मामले सड़कों पर आयेंगे. यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि उन मामलों का त्वरित निष्पादन हो. उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए सभी जगहों पर पानी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया, ताकि लोगों को पानी की कोई समस्या न हो. इस मौके पर बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, डीएम तुषार सिंगला, एसपी मनीष, मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह, नगर विधायक कुंदन कुमार, विधान पार्षद सर्वेश कुमार, मेयर पिंकी देवी समेत संबंधित पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन