बेगूसराय में भाजपा नेता की हत्या, बदमाशों ने मारी गोली, मौके पर ही मौत

मंगलवार की सुबह हथियारबंद अपराधियों ने स्थानी भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों ने भाजपा नेता सह रिटायर फौजी विजय सिंह को मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया. घटना नयागांव थाना क्षेत्र के सोनापुर गांव की है. विजय सिंह सोनापुर गांव के रहने वाले थे.
बेगूसराय. बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने आज फिर खुलेआम फायरिंग कर पुलिस को चुनौती दी. मंगलवार की सुबह हथियारबंद अपराधियों ने स्थानी भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों ने भाजपा नेता सह रिटायर फौजी विजय सिंह को मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया. घटना नयागांव थाना क्षेत्र के सोनापुर गांव की है. विजय सिंह सोनापुर गांव के रहने वाले थे.
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि विजय सिंह मंगलवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर घर से निकले थे. इसी दौरान रास्ते पर पहले से घात लगाये बैठे अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. बताया जाता है कि सभी अपराधी बाइक पर सवार थे. स्थानीय लोगों का कहना है कि भाजपा नेता की हत्या के पीछे वही लोग हैं, जिन्होंने विजय सिंह के बेटे की हत्या की थी.
लोगों का कहना है कि पहले बेटे की हत्या की, फिर केस में समझौता करने दबाव बनाया, जब भाजपा नेता ने समझौता करने से बना कर दिया, तो आज गोली मारकर हत्या कर दी. विजय सिंह की हत्या की सूचना के बाद इलाके में दहशत फैल गया है. तनाव बना हुआ है. सदर डीएसपी के नेतृत्व में नयागांव थाना और मटिहानी थाना की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है.
परिजनों का कहना है कि रोज की तरह मंगलवार की सुबह भी विजय सिंह अपने घर से गांव के बाहर चारा लाने के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. गोली लगने के बाद विजय सिंह किसी प्रकार भागकर पास के बगीचे तक पहुंचे. अपराधी ने उनका पीछा करते हुए बगीचे तक आये और घायल विजय सिंह को 4 गोली और मार दी. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




