Bihar News: बेगूसराय में बड़ी कार्रवाई, पटना के ज्वेलरी शोरूम में लूटपाट करने जा रहे 13 अपराधियों को पुलिस ने दबोचा

bihar crime news
Bihar News: बेगूसराय में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 अफराधियों को गिरफ्तार किया है, जो पटना में एक ब्रांडेड ज्वेलरी शोरूम में डकैती की योजना बना रहे है.
Bihar News: पटना में एक ब्रांडेड ज्वेलरी शोरूम में डकैती की योजना बना रहे 13 बदमाशों को बेगूसराय पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है. अलग-अलग जगहों पर हुई छापेमारी में यह सफलता बिहार एसटीएफ के एसओजी-3, बेगूसराय जिला सूचना इकाई, बछवाड़ा थाने की पुलिस और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिली है. यह जानकारी मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी मनीष ने दी है.
बदमाशों के पास से पिस्तौल, मैगजीन, दो कट्टे व 15 कारतूस बरामद
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार 13 बदमाशों के पास से एक देसी पिस्तौल, एक मैगजीन, दो कट्टे, 15 जिंदा कारतूस, एक कटर, 17 चेकबुक, सात बैंक पासबुक, 11 एटीएम कार्ड, एक मोबाइल, तीन बाइक और फर्जी आधार कार्ड बरामद किये गये हैं. एसपी मनीष ने बताया कि एनएच- 28 पर वाहन चेकिंग के दौरान बछवाड़ा थाने की पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को एक बाइक के साथ पकड़ा गया. पूछताछ में दोनों ने अपना नाम समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाने के हरपुर एलौथ निवासी मुरारी झा व विद्यापतिनगर थाने के गोपालपुर निवासी धीरज कुमार के रूप में बताया. इन लोगों के पास से एक कट्टा, दो कारतूस व एक मोबाइल पकड़ा गया.
पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि उन्होंने अपने साथियों के साथ डकैती की एक बड़ी योजना बनायी है, जिसमें सभी साथी अलग-अलग जगह से पटना के जक्कनपुर थाना स्थित पोस्टल पार्क के एक लॉज में इकट्ठा होंगे. इसके बाद घटना को अंजाम दिया जायेगा. यह इनपुट मिलने के बाद तेघड़ा के डीएसपी डॉ रवींद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में बछवाड़ा थाने की पुलिस, जिला आसूचना इकाई व एसटीएफ की टीम ने इनके 11 सहयोगियों को शेखपुरा और पटना जिले के स्थानीय थाने के सहयोग से पकड़ा.
ये अपराधी पकड़े गये
- मुरारी झा, हरपुर एलौथ, मुसरीघरारी, समस्तीपुर
02. धीरज कुमार, गोपालपुर, विद्यापतिनगर, समस्तीपुर
03. सुधांशु कुमार उर्फ लाला, दौलतपुर, वारसलीगंज, नवादा
04. अक्षय कुमार उर्फ शाका, गोसाईं गांव, घोसवरी, पटना
05. अभिषेक कुमार, निपानिया, फुलवरिया, बेगूसराय
06. रणबीर कुमार उर्फ एमपी उर्फ सुमन, शेरपुर, बरबीघा, शेखपुरा
07. रविकांत कुमार उर्फ गोपाल, सदरपुर, बिंद, नालंदा
08. चंदन केवट, जखौल
09. आजाद केवट, जखौल - 10 अमित कुमार, महदीपुर
11.राजा कुमार, महदीपुर
12.अक्षय कुमार उर्फ आकाश उर्फ सूरज, मौदा बुजुर्ग, पातेपुर, वैशाली
13.गौरव कुमार, बाढ़ दय चौक, बाढ़, पटना
अपराधियों को रिमांड पर लेगी पुलिस
एसपी ने बताया कि इन लोगों के पास से फर्जी आधार कार्ड और बड़ी संख्या पासबुक एवं एटीएम मिले हैं. इनमें से मुरारी कुमार झा, सुधांशु कुमार उर्फ लाला, रणवीर कुमार उर्फ एमपी उर्फ सुमन, रविकांत कुमार उर्फ गोपाल, आजाद केवट, अमित कुमार, राजा कुमार, अक्षय कुमार उर्फ आकाश उर्फ सूरज एवं अभिषेक कुमार का आपराधिक इतिहास भी है.जांच-पड़ताल चल रही है. इन लोगों को अभी न्यायालय भेजा जा रहा है, फिर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी. प्रेसवार्ता में तेघड़ा डीएसपी डॉ. रविंद्र मोहन प्रसाद एवं बछवाड़ा थानाध्यक्ष विवेक भारती भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




