Bihar News: बूढ़ी माता के नाम से विख्यात, 124 वर्षों से हो रही है पूजा, अपार है महिमा, जानिए शक्तिपीठ के बारे में

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 08 Sep 2025 6:46 PM

विज्ञापन

श्रीश्री 108 पुरानी दुर्गा मंदिर

Bihar News: बेगूसराय के विष्णुपुर लाल बाजार चौक में स्थित श्रीश्री 108 पुरानी दुर्गा मंदिर 1902 से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है. स्थानीय लोग इसे बूढ़ी माता के नाम से पुकारते हैं. आइये इस मंदिर की महिमा जानते हैं.

विज्ञापन

Bihar News: बेगूसराय जिले के विष्णुपुर लाल बाजार चौक पर स्थित श्रीश्री 108 पुरानी दुर्गा मंदिर अपनी भव्यता और आस्था के कारण पूरे इलाके में शक्तिपीठ के नाम से प्रसिद्ध है. 1902 में स्थापित इस मंदिर में पिछले 126 वर्षों से लगातार पूजा-अर्चना हो रही है. स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, जिन मंदिरों की स्थापना को 100 वर्ष से अधिक हो जाते हैं, उन्हें शक्तिपीठ का दर्जा प्राप्त हो जाता है. इसी कारण यहां स्थापित दुर्गा माता को भक्तजन बूढ़ी माता कहकर पुकारते हैं. भक्तों का मानना है कि माता यहां साक्षात विराजमान होकर अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं.

हर साल प्रतिमा का स्वरूप होता है एक जैसा

मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि हर साल मुंगेर के कारीगरों द्वारा माता की प्रतिमा का निर्माण किया जाता है. मूर्तिकार चाहे कोई भी रूप दें, लेकिन प्रतिमा का अंतिम स्वरूप हमेशा एक जैसा ही निकलता है. भक्त इसे माता की अनोखी लीला मानते हैं. मंदिर परिसर में प्रतिदिन सुबह और शाम को आरती होती है. खासकर शाम की आरती में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ता है. आसपास के गांवों की महिलाएं बड़ी संख्या में इसमें शामिल होती हैं. दुर्गापूजा के अवसर पर जगरना के दिन देर रात माता का पट खोला जाता है. उस समय हजारों की भीड़ माता के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में उमड़ पड़ती है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जोर-शोर से हो रही है दुर्गा पूजा की तैयारियां

हर साल दुर्गापूजा समिति की ओर से भव्य पंडाल सजाया जाता है. इस बार भी दूधिया रोशनी से पूरे पंडाल को सजाया जा रहा है. 126 वर्षों की निरंतर पूजा-अर्चना के साथ यह मंदिर आज न केवल विष्णुपुर बल्कि पूरे बेगूसराय और आसपास के जिलों में आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है. बूढ़ी माता के इस शक्तिपीठ में श्रद्धालु विश्वास के साथ अपनी मन्नतें लेकर आते हैं और माता सबकी झोली भरती हैं.

समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ दास का कहना है कि हर साल हम पंडाल को विशेष सजावट से सुसज्जित करते हैं. इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है. समिति के सदस्य आशीष सिन्हा कहते हैं कि मैं कई वर्षों से इस मंदिर में कार्य कर रहा हूं. हम कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करते हैं ताकि पूजा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई न हो.

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: कांग्रेस के सामने झुके तेजस्वी, RJD समर्थकों का मनोबल तोड़ा, रामकृपाल यादव का बड़ा बयान

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन