बेगूसराय में तैलिक साहू समाज का सम्मान समारोह: पैक्स अध्यक्ष का किया सम्मान, समाज की प्रगति पर जोर

Updated:
विज्ञापन
Begusarai news

तैलिक साहू समाज के पैक्स अध्यक्ष व अतिथि हुए सम्मानित

Begusarai News: मंसूरचक के सावित्री सभागार में तैलिक साहू समाज द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष बिनोद कुमार साहू को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य और राजनीति में समाज की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया. समाज के जरूरतमंद परिवारों के सहयोग का भी संकल्प लिया गया.

विज्ञापन

Begusarai News: (पंकज कुमार झा की रिपोर्ट) जिले के मंसूरचक प्रखंड के महेंद्रगंज स्थित सावित्री सभागार में तैलिक साहू समाज द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में बछवाड़ा प्रखंड के अरबा पंचायत से नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष बिनोद कुमार साहू को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ नेता शिवनारायण साहू ने की, जबकि मंच संचालन पप्पू कुमार साहू एवं महेंद्र साहु ने संयुक्त रूप से किया.

पैक्स अध्यक्ष बिनोद कुमार साहू का हुआ सम्मान

समारोह में पैक्स अध्यक्ष पद पर विजय हासिल करने वाले बिनोद कुमार साहू को तैलिक साहू समाज के जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार साहू के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष रामचरित्र साहू, पंचायत समिति सदस्य रौशन लाल साहू, कोषाध्यक्ष संजय कुमार साहू एवं अन्य समाजसेवियों ने मिथिला की पारंपरिक सम्मान पद्धति से सम्मानित किया. साथ ही उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की गई.

शिक्षा और राजनीति से बदलेगी समाज की दशा-दिशा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष रामचरित्र साहू ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और राजनीति के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर ही तैलिक साहू समाज अपनी दशा और दिशा बदल सकता है. उन्होंने कहा कि समाज के लोग बिहार ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी पहचान स्थापित कर रहे हैं और समाज का मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं.

जरूरतमंद परिवारों को सहयोग का संकल्प

रामचरित्र साहू ने कहा कि समाज के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तैलिक साहू समाज हरसंभव सहयोग करेगा. उन्होंने समाज के युवाओं से आगे बढ़कर नेतृत्व की भूमिका निभाने का आह्वान किया. समारोह में उपस्थित अतिथियों को भी रौशन लाल साहू, पप्पू कुमार साहू और संजय कुमार साहू द्वारा सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के अंत में महेंद्र साहु ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

इसे भी पढ़ें: जहानाबाद के मखदुमपुर में डकैती: हथियार के बल पर परिवार को बनाया बंधक, गहने और नकदी लेकर फरार

विज्ञापन
Nikhil Anurag

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन