बेगूसराय के जगदम्बी पुस्तकालय में कवि सुमित्रानंदन पंत की 126वीं जयंती मनाई गई
Published by : Nikhil Anurag Updated At : 20 May 2026 7:48 PM
कवि सुमित्रा नंदन पंत की जयंती मनाते साहित्य प्रेमी
बेगूसराय के जगदम्बी पुस्तकालय मंझौल में कवि सुमित्रानंदन पंत की 126वीं जयंती मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवकुमार सिंह ने की. कार्यक्रम में स्थानीय साहित्यकार, शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे तथा पुस्तकालय से जुड़ने पर जोर दिया गया.
Begusarai News: (दानिश इकबाल की रिपोर्ट) चेरिया बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत जगदम्बी पुस्तकालय मंझौल में बुधवार को छायावाद युग के प्रमुख कवि सुमित्रानंदन पंत की 126वीं जयंती श्रद्धा और साहित्यिक वातावरण में मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता पुस्तकालय के कार्यकारी अध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने की, जबकि संचालन देवनिरंजन भारती द्वारा किया गया.
साहित्यिक चर्चा में पंत के योगदान पर प्रकाश
कार्यक्रम में कवि दीनानाथ सुमित्र, रवि कुमार झा, कृष्ण कुमार सिंह, जनवादी लेखक संघ के जिला सचिव सह एचएम राजेश कुमार, मनीष कुमार झा, नरेश राम सहित अन्य वक्ताओं ने पंत के जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. वक्ताओं ने कहा कि पंत ने अपनी लेखनी के माध्यम से समाज और देश को जागरूक करने का कार्य किया. उन्होंने वर्तमान पीढ़ी को ज्ञान के मंदिर पुस्तकालयों से जुड़ने और साहित्य अध्ययन को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया.
छायावाद और पंत की साहित्यिक पहचान
वक्ताओं ने पंत को प्रकृति के सुकुमार कवि के रूप में याद करते हुए कहा कि वे छायावाद के चार प्रमुख स्तंभों में से एक थे. साहित्य के क्षेत्र में उन्हें पद्मश्री, ज्ञानपीठ और साहित्य अकादमी पुरस्कार जैसे सम्मान प्राप्त हुए.
कार्यक्रम में मौजूद लोग
इस अवसर पर पुस्तकालय के सचिव प्रो. संजय कुमार, रामनाथ सिंह, वीणा झा, प्रो. रामाज्ञा सिंह, मंझौल इप्टा की छात्राएं, चंद्रचूड़ शर्मा, विद्या सिंह, राजाराम तांती, विजय सिंह, अनिल सहनी, रजनीश भारती, नवीन भारती, नरेश झा, कन्हैया सिंह, मनोज कुमार, कपिलदेव राम, सुधीर कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे.
Also Read: रूपखाप गांव में जमीन और रास्ता विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के 10 लोग घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










