ePaper

बरौनी बनेगा टेक्सटाइल का हब, लोगों को मिलेगा रोजगार : केंद्रीय मंत्री

Updated at : 16 Jun 2024 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
बरौनी बनेगा टेक्सटाइल का हब, लोगों को मिलेगा रोजगार : केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय टेक्सटाइल्स मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को बरौनी में बियाडा स्थित औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे.

विज्ञापन

बेगूसराय/बीहट. केंद्रीय टेक्सटाइल्स मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को बरौनी में बियाडा स्थित औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे. उन्होंने कहा कि इस बार बिहार के आठ एनडीए सांसद मंत्री बने हैं.सभी मिलकर बिहार का विकास करेंगे.हम लोगों का काम मील का पत्थर साबित होगा.अब सभी मंत्री अपने विभाग का रोड मैप बना कर काम की शुरुआत करेंगे.उन्होंने कहा कि कृषि के बाद सबसे अधिक रोजगार वस्त्र मंत्रालय से ही सृजित होता है.आने वाले समय में टेक्सटाइल्स क्षेत्र में बिहार की बड़ी भूमिका होगी.मानव संसाधन जो हमारे पास है, वह दूसरी जगह नहीं है.यहां से पलायन करने वाले लोग अब वापस बिहार लौटे यहां रोजगार का सृजन हो रहा है.उन्होंने कहा कि बरौनी में टेक्सटाइल का हब बनेगा और लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मुहैया कराया जायेगा.इसके लिए एक सौ एकड़ की जमीन पर टेक्सटाइल हब की शुरूआत की योजना तैयार की जा रही है. होजियरी टेक्सटाइल्स में काफी संभावनाएं हैं और अधिक लोगों को रोजगार देने वाला है.इसके लिए हैंडलूम और टेक्सटाइल्स के सचिव सहित सारे अधिकारी यहां साथ में पहुंचे हैं. इसके अलावा निफ्ट का ट्रेनिंग सेंटर भी खुलेगा इसके लिए छह एकड़ की जमीन का भी चयन कर लिया गया है. वहीं एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा पेप्सी प्लांट में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने पर पेप्सी पुनर्विचार करे साथ ही पेप्सी प्लांट के लिए बाहर से पानी की व्यवस्था करें नहीं तो स्थानीय लोगों के साथ धरना व विरोध में उतर जाऊंगा.मौके पर वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव रोहित कंसल,विकास आयुक्त हैंडलूम वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार वीणा एम, डीसी हैंडीक्राफ्ट, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार श्रीमती अमृत राज,डीजी निफ्ट, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार श्रीमती तन्नू कश्यप,निर्देशक, उद्योग विभाग बिहार सरकार पंकज दीक्षित,निदेशक हैंडलूम, उद्योग विभाग, बिहार सरकार विवेक रंजन मैत्रे,निर्देशक निफ्ट पटना कर्नल राहुल शर्मा सहित अन्य मौजूद थे. वहीं दूसरी ओर केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह मंत्री बनने के बाद बेगूसराय पहुंचे. जहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा, भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन पप्पू ,मृत्युंजय कुमार वीरेश, जिला प्रवक्ता शुभम कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित सनी, सुनील राम सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय को एक बड़ा उपहार देकर बेगूसराय को टेक्सटाइल्स का हब बनाने का संकल्प दोहराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन