Begusarai News: घाघरा विद्यालय में नामांकन के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, छात्रों और अभिभावकों का हंगामा

Updated:
विज्ञापन
Begusarai News: घाघरा विद्यालय में नामांकन के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, छात्रों और अभिभावकों का हंगामा

Begusarai News: बेगूसराय जिले के विभिन्न प्रखंडों के विद्यालयों में कहीं CLC तो कहीं नामांकन के नाम पर अवैध वसूली

विज्ञापन

Begusarai News,विकाश मिश्रा: बेगूसराय जिले के विभिन्न प्रखंडों के विद्यालयों में कहीं CLC तो कहीं नामांकन के नाम पर अवैध वसूली के मामले लगातार सामने आ रहा हैं. ताजा मामला बखरी प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय घाघरा का है, जहां नामांकन प्रक्रिया के दौरान अधिक शुल्क वसूले जाने और अनियमितताओं को लेकर छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा किया.

जनप्रतिनिधियों का हस्तक्षेप

मामले को लेकर अभिभावकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों में भी नाराजगी देखी गई. सूचना मिलने पर पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान,स्थानीय मुखिया नंदकिशोर तांती तथा पैक्स अध्यक्ष सह उप प्रमुख प्रतिनिधि बलराम सिंह कुशवाहा विद्यालय पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. इस दौरान छात्रों एवं अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि विद्यालय में निर्धारित शुल्क से अधिक राशि ली जा रही है.

क्या है पूरा मामला?

वही कई छात्रों से शुल्क लेने के बावजूद उन्हें रसीद तक नहीं दी गई.जबकि नामांकन प्रक्रिया में अनावश्यक देरी करने तथा छात्रों को उनकी इच्छा के विपरीत साइंस से कला और कला से साइंस संकाय में नामांकित करने की बात कही गई है.इस पर पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान ने प्रधानाध्यापक अमरजीत कुमार से कहा कि शिक्षक समाज के भविष्य निर्माता होते हैं. सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के शुल्क माफ किए जाने के बावजूद अतिरिक्त राशि लेना,जो एक गंभीर मामला बनता है.

उन्होंने कहा कि बच्चों ने प्रधानाध्यापक द्वारा अपनी सुविधा के अनुसार नामांकन प्रक्रिया संचालित कर रहे हैं,जिससे छात्र और अभिभावक परेशान हैं.वहीं मामले की जानकारी मिलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमार मुकेश ने विद्यालय पहुंचकर जांच कराने की बात कही है.उन्होंने स्पष्ट कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी.साथ ही निर्देश दिया गया कि जिन छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किया है और जिनका चयन घाघरा विद्यालय में हुआ है, उनका शीघ्र नामांकन सुनिश्चित करें.

विज्ञापन
Vivek Pandey

लेखक के बारे में

By Vivek Pandey

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 न्यूज़ चैनल से की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं.

बिहार की राजनीति, प्रशासन, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग करते हैं. राज्य की राजनीतिक गतिविधियों, नीतिगत फैसलों और उनके आम लोगों पर पड़ने वाले प्रभाव का विश्लेषण करना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. इसके साथ ही वे कृषि, शिक्षा और ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन