गंगा की उपधारा में स्नान करने के दौरान डूबने से युवक की हुई मौत

Updated at : 17 Feb 2025 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
गंगा की उपधारा में स्नान करने के दौरान डूबने से युवक की हुई मौत

थाना क्षेत्र के फुलमलिक गांव से दक्षिण टाटा चिमनी के समीप गंगा की उपधारा में स्नान करने के दौरान डूब जाने से एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

साहेबपुरकमाल.

थाना क्षेत्र के फुलमलिक गांव से दक्षिण टाटा चिमनी के समीप गंगा की उपधारा में स्नान करने के दौरान डूब जाने से एक युवक की मौत हो गयी. जिसकी पहचान फुलमलिक निवासी रंजीत पटेल के 21 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है. युवक के डूबने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि आदित्य कुमार पॉलिटेक्निक का छात्र था और बरौनी में पॉलिटेनिक कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था. सोमवार की सुबह करीब 10 बजे वह अपने तीन साथी के साथ गांव के समीप गंगा की उपधारा में स्नान करने गया था. स्नान करने के दौरान नदी में तैरने के क्रम में उसके सभी साथी अचानक डूबने लगा. गंगा घाट पर मौजूद लोगों ने नदी में कूदकर उसके साथी को तो बचा लिया, लेकिन आदित्य को डूबने से नहीं बचाया जा सका. डूबने की खबर मिलते ही न सिर्फ उसके परिवार में कोहराम मच गया, बल्कि गांव में भी खलबली मच गयी और देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण घाट पर पहुंच गया. घटना की सूचना मिलते ही थाना की पुलिस भी वहां पहुंच गयी और सीओ के निर्देश पर स्थानीय गोताखोर अजित कुमार, हितेश कुमार, भवेश और निराला कुमार ने शव की खोजबीन शुरू की. करीब तीन घंटे में काफी मशक्कत के बाद शव को बरामद कर लिया. जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया. ग्रामीणों के अनुसार आदित्य कुमार दो भाई एक बहन में सबसे बड़ा भाई था. उसकी मौत से परिवार में मातमी छाया है.

शराब पीते व पिस्तौल लहराते युवक का वीडियो वायरल, मामला दर्ज : मंसूरचक.

प्रखंड के समसा गांव निवासी रामप्रवेश मल्लिक के पुत्र अमर कुमार एवं अरुण मल्लिक के पुत्र अभिषेक कुमार का दो दिन पूर्व फेसबुक पर हथियार लहराते, शराब पीते वीडियो वायरल हुआ था. इसी आलोक में मंसूरचक थानाध्यक्ष रोहित कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ दोनों युवको को गिरफ्तार कर पूछताछ की. पूछताछ करने पर उन्होंने अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उसकी निशानदेही पर कई जगह छापामारी हथियार बरामदगी को लेकर छापामारी किया जा रहा है, लेकिन अब तक हथियार बरामद करने में पुलिस विफल रही है. गिरफ्तार युवकों पर मामला दर्ज कर बेगूसराय न्यायालय में प्रस्तुत किया. जिसे न्यायालय ने जेल भेज दिया है. इन दिनों मनचले युवकों ने हथियार को खिलौना समझ कर सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित शुभ लगन के अवसर पर हथियार लहराना अपने आप को बहादुर और प्रतिष्ठित समझने लगे हैं. स्थानील लोगों ने लगन के अवसर पर खास कर डीजे बाजा, अश्लील गीत पर रोक लगाकर कार्रवाई करने, मनचले युवकों को चिन्हित कर न्याय संगत कार्रवाई करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन