Begusarai News : शौचालय टंकी के लिए गड्ढा खोदने के दौरान धंसना गिरने से मजदूर की मौत

Begusarai News : सनहा पश्चिम में शौचालय का टंकी बनाने के लिए गड्ढ़ा खोदने के क्रम में धंसना गिरने से मजदूर की मौत हो गयी.
साहेबपुरकमाल. सनहा पश्चिम में शौचालय का टंकी बनाने के लिए गड्ढ़ा खोदने के क्रम में धंसना गिरने से मजदूर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सनहा पश्चिम वार्ड छह निवासी रुदल महतो के 21 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गयी. जैसे ही धंसना गिरने व इसमें दबकर मजदूर के मौत होने की खबर लोगों तक पहुंची कि कार्य स्थल पर अफरातफरी मच गयी. देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गयी. घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने मिट्टी तले दबे मजदूर को बाहर निकालने की कोशिश में जुट गया और जब तक उसे बाहर निकाला गया, तब तक दम घुटने से उसकी मौत हो चुकी थी.
साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र सनहा पश्चिम की घटना, लोगों में अफरातफरी
घटना की सूचना आस-पास के लोगों ने स्थानीय पुलिस को दिया. जिसके बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम ने उक्त शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सनहा पश्चिम वार्ड छह निवासी रुदल महतो के पुत्र नीतीश कुमार शौचालय का टंकी का गड्ढा खोदने का काम करता था. शनिवार को गांव के ही वार्ड 11 में राजेश चौरसिया के यहां शौचालय का पार्ट वाला टंकी के लिए गड्ढ़ा खोद रहा था. करीब 10 फिट गड्ढा खोदने के बाद शनिवार को दोपहर में अचानक ऊपर से अचानक धंसना गिर गया, जिसमें वह दब गया और दम घुटने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया. पीड़ित परिवारों के क्रंदन से पूरा वातावरण गमगीन हो गया. घटनास्थल पर पहुंचे बड़ी संख्या में लोगों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए इस घटना को अत्यंत ही दुखद बताया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




