आयुर्वेद महाविद्यालय में 223 बच्चों को पिलायी गयी स्वर्णप्राशन की खुराक

Updated:
विज्ञापन
आयुर्वेद महाविद्यालय में 223 बच्चों को पिलायी गयी स्वर्णप्राशन की खुराक

राजकीय अयोध्या शिव कुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय में रविवार को स्वर्णप्राशन अभियान के तहत कुल 223 बच्चों को स्वर्ण प्राशन के दवा की खुराक पिलायी गयी.

विज्ञापन

बेगूसराय. राजकीय अयोध्या शिव कुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय में रविवार को स्वर्णप्राशन अभियान के तहत कुल 223 बच्चों को स्वर्ण प्राशन के दवा की खुराक पिलायी गयी. प्राचार्य डॉक्टर श्रीनिवास त्रिपाठी के निर्देशन में चल रहे इस प्रोग्राम में के लिए आज रविवार को भी महाविद्यालय खोला गया था. प्राचार्य डॉक्टर श्रीनिवास त्रिपाठी ने बताया कि स्वर्णप्रशन अभियान के तहत पुष्य नक्षत्र के दिन बच्चों को दवा पिलाई जाती है इसीलिए आज रविवार को भी महाविद्यालय खोल के रखा गया था. उन्होंने इसे एक महत्वाकांक्षी अभियान बताते हुए कहा कि महाविद्यालय में स्वर्णप्रशन के तहत पिलाई जाने वाली दवा के लिए बच्चों की जुटने भारी भीड़ ही इसके सफलता का दृश्य है.

खुराक खाने से बच्चे स्वस्थ रहते हैं

उन्होंने कहा कि यहां स्वर्ण प्राशन दवा की खुराक से बच्चे स्वस्थ रहते हैं. स्वर्ण प्राशन अभियान की डॉक्टर किश्वर सुल्ताना के नेतृत्व में बच्चों को दवा पिलायी गयी. संपूर्ण का���्यक्रम का संयोजन स्वर्ण प्राशन प्रभारी डॉक्टर दिलीप कुमार वर्मा ने किया था. इस अवसर पर दवा पिलाने में रेनू सिंहा, डेजी कुमारी, डाली सिन्हा ,काजल कुमारी ,रंजना कुमारी, अनिशा कुमारी ,मोहम्मद जहीर आलम ,पंकज कुमार सिंह आदि ने इस स्वर्णप्रशन अभियान के संचालन में मदद की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन