बेगूसराय: आरएसएस के बैनर तले मटिहानी में युवा संकल्प कार्यक्रम आयोजित

Updated:
विज्ञापन
मटिहानी में संकल्प सभा का आयोजन, | Prabhat Khabar Network

मटिहानी में संकल्प सभा का आयोजन, | Prabhat Khabar Network

बेगूसराय के मटिहानी में आरएसएस द्वारा 'युवा संकल्प' कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और राष्ट्रहित, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और नशा-मुक्त जीवन जीने की प्रतिज्ञा ली.

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय के मटिहानी स्थित सरस्वती विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं अनुग्रह नारायण सिंह मध्य विद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के बैनर तले युवा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ किया गया. इस कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

विद्यार्थियों को दिलाए गए राष्ट्रहित व जनकल्याण के संकल्प

कार्यक्रम के दौरान सह खंड कार्यवाह मुकेश कुमार एवं धर्म जागरण समन्वय समिति के जिला सह-संयोजक राम रतन चौधरी द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी एवं राष्ट्रहित के संकल्प दिलाए गए. छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण, दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं के अधिक से अधिक उपयोग, भारतीय संविधान व मातृभाषा के प्रति सम्मान बनाए रखने तथा नशा मुक्त जीवन जीने की प्रतिज्ञा ली.

युवा ही देश का भविष्य: वक्ता

वक्ताओं ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं और इस प्रकार के संकल्प उन्हें एक जिम्मेदार व राष्ट्रभक्त नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन