प्रत्यारोपण से सिर्फ घुटना नहीं, जिंदगी भी बदल जाती है : डॉ. निशिकांत

Updated:
विज्ञापन

प्रेस को जानकारी देते डॉ निशिकांत | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रसिद्ध नी एवं हिप रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. निशिकांत ने बेगूसराय में घुटना प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट) को जीवन बदलने वाली सर्जरी बताया है. मेडिवर्सल सिमरन अस्पताल में जल्द ही रोबोटिक तकनीक से सर्जरी शुरू होगी.

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय के उलाव रोड स्थित मेडिवर्सल सिमरन मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रसिद्ध नी एवं हिप रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. निशिकांत ने कहा कि घुटना प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट) वैश्विक स्तर पर सबसे सफल सर्जरी में से एक है. उन्होंने बताया कि बढ़ती उम्र, अधिक वजन और असंतुलित जीवनशैली के कारण जब घुटने खराब हो जाते हैं तो मरीज का चलना-फिरना मुश्किल हो जाता है, ऐसे में यह सर्जरी मरीज को फिर से सामान्य और सक्रिय जीवन जीने का अवसर देती है.

विज्ञापन

रोबोटिक तकनीक से सर्जरी की होगी शुरुआत

डॉ. निशिकांत ने बताया कि वर्ष के अंत तक मेडिवर्सल सिमरन अस्पताल में रोबोटिक तकनीक से घुटना प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे मरीजों को अत्याधुनिक उपचार मिल सकेगा. उन्होंने अब तक 10,000 से अधिक सफल नी एवं हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की है, जिसका सीधा लाभ अब बेगूसराय और आसपास के जिलों के मरीजों को स्थानीय स्तर पर मिलेगा.

किफायती और गुणवत्तापूर्ण इलाज पर जोर

अस्पताल के डॉ. निशांत रंजन ने कहा कि क्षेत्र के मरीजों के लिए डॉ. निशिकांत की विशेषज्ञता एक वरदान की तरह है. उन्होंने बताया कि अस्पताल में सभी सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ताकि बेहतर इलाज को अधिक से अधिक किफायती बनाया जा सके. इस संवाददाता सम्मेलन के दौरान डॉ. ओम प्रकाश, नवनीत रंजन और राजीव रंजन भी मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन