बेगूसराय में 100 से अधिक पैथोलॉजी जांच की सुविधा, मोबाइल पर मिलेगी डिजिटल रिपोर्ट

विज्ञापन

सदर अस्पताल में उपलब्ध कराये गये उपकरण  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा पीपीपी मोड पर आधुनिक पैथोलॉजी जांच सेवा शुरू की गई है, जिसके तहत 'स्पोक एंड हब मॉडल' के जरिए 100 से अधिक प्रकार की जांच की सुविधा मिलेगी. सदर अस्पताल में अत्याधुनिक मशीनों से जांच होगी और मरीजों को उनकी रिपोर्ट डिजिटल माध्यम व आभा रिकॉर्ड से जोड़कर मोबाइल पर उपलब्ध कराई जाएगी.

विज्ञापन

राज्य में पैथोलॉजी जांच की व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा पीपीपी (PPP) मोड पर पैथोलॉजी सेवाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है. इसी क्रम में बेगूसराय जिले में भी आधुनिक एवं उच्च तकनीक आधारित पैथोलॉजी जांच सुविधा प्रारंभ की गई है. इस व्यवस्था के माध्यम से जिले के आम नागरिकों को एकीकृत प्रणाली के तहत गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध पैथोलॉजिकल जांच की सुविधा उपलब्ध होगी.

विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य प्रबंधक द्वारा जानकारी दी गई कि नई व्यवस्था के तहत 100 से अधिक प्रकार की पैथोलॉजी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. जिले के विभिन्न अनुमंडल अस्पतालों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों के नमूने संग्रहित किए जाएंगे तथा उन्हें सदर अस्पताल, बेगूसराय स्थित केंद्रीय जांच केंद्र तक पहुंचाया जाएगा.

सदर अस्पताल में अत्याधुनिक उपकरणों के माध्यम से नमूनों की जांच की जाएगी और जांच पूरी होने के बाद संबंधित मरीज को उसकी रिपोर्ट डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी.

'स्पोक एंड हब मॉडल' के अनुरूप होगा संचालन

यह पूरी व्यवस्था “स्पोक एंड हब मॉडल” के अनुरूप संचालित होगी. इसके तहत अनुमंडल अस्पताल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नमूना संग्रहण केंद्र के रूप में स्पोक की भूमिका निभाएंगे, जबकि सदर अस्पताल, बेगूसराय केंद्रीय हब के रूप में कार्य करेगा. इस व्यवस्था से जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित स्वास्थ्य संस्थानों में आने वाले मरीजों को भी उच्च स्तरीय पैथोलॉजी जांच की सुविधा स्थानीय स्तर पर नमूना संग्रहण के माध्यम से उपलब्ध हो सकेगी.

साथ ही सदर अस्पताल, बेगूसराय में पैथोलॉजी जांच की क्षमता एवं गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक से युक्त विभिन्न उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं. इनमें ऑटो एनालाइजर, सीबीसी एनालाइजर, यूरिन एनालाइजर सहित अन्य अत्याधुनिक पैथोलॉजी उपकरण शामिल हैं. इन उपकरणों के माध्यम से जांच प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाया जा सकेगा.

नई व्यवस्था के माध्यम से जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध मानव संसाधन एवं तकनीकी संसाधनों का बेहतर समन्वय करते हुए मरीजों को एकीकृत पैथोलॉजी सेवा उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी. इससे जांच की प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित करने के साथ-साथ मरीजों को समय पर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने में भी सुविधा होगी.

आभा आधारित डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था को बढ़ावा

बेगूसराय जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल एवं पेपरलेस बनाने की दिशा में आभा (ABHA) आधारित डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था को भी बढ़ावा दिया जा रहा है. नई पैथोलॉजी जांच व्यवस्था को डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली से जोड़ा जा रहा है, जिससे मरीजों को जांच रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए बार-बार अस्पताल आने की आवश्यकता नहीं होगी.

इसके तहत संबंधित स्वास्थ्य संस्थान में मरीज का सैंपल संग्रहित किए जाने के बाद उसे सदर अस्पताल स्थित केंद्रीय जांच केंद्र में जांच के लिए भेजा जाएगा.

जांच पूरी होने के उपरांत रिपोर्ट डिजिटल माध्यम से मरीज के मोबाइल फोन पर उपलब्ध कराई जाएगी. मरीज अपने मोबाइल के माध्यम से अपनी जांच रिपोर्ट देख सकेगा. इसके साथ ही जांच रिपोर्ट को मरीज के आभा रिकॉर्ड/डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड से संबद्ध किए जाने की व्यवस्था रहेगी.

इससे संबंधित चिकित्सक मरीज की जांच रिपोर्ट को डिजिटल माध्यम से देख सकेंगे, जिससे मरीज के उपचार एवं आगे की चिकित्सकीय प्रक्रिया में निर्णय लेने में सुविधा होगी.

मरीजों को मिलेगी अनावश्यक चक्कर काटने से राहत

नई व्यवस्था से मरीजों को पैथोलॉजी जांच के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम होगी. नमूना स्थानीय स्तर पर संग्रहित किया जाएगा तथा उसकी जांच सदर अस्पताल स्थित केंद्रीय जांच केंद्र में आधुनिक मशीनों के माध्यम से की जाएगी.

जांच के बाद रिपोर्ट डिजिटल माध्यम से उपलब्ध होने के कारण मरीजों को रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए अनावश्यक रूप से स्वास्थ्य संस्थान का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा.

इस एकीकृत व्यवस्था से पैथोलॉजी जांच की उपलब्धता, गुणवत्ता, डिजिटल रिकॉर्डिंग एवं रिपोर्ट की सुगम उपलब्धता को बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी. साथ ही, चिकित्सकों को मरीज की जांच रिपोर्ट समय पर उपलब्ध होने से उपचार एवं चिकित्सकीय निर्णय लेने में भी सुविधा होगी.

स्वास्थ्य विभाग एवं जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा संचालित इस पहल का उद्देश्य बेगूसराय जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले आम नागरिकों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं तकनीक आधारित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन