बेगूसराय : गढ़पुरा बाजार में चला बुलडोजर, बस स्टैंड चौक से PHC तक हटेगा अतिक्रमण

विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों की भीड़  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय के गढ़पुरा बाजार में लंबे समय से जारी जाम और अतिक्रमण की समस्या पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. प्रशासनिक टीम ने बुलडोजर चलाकर सड़क किनारे बने अवैध निर्माणों को हटाया.

विज्ञापन

बेगूसराय के गढ़पुरा बाजार में लंबे समय से बनी जाम और अतिक्रमण की समस्या के खिलाफ 'प्रभात खबर' द्वारा पिछले दिनों खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था. जिसके तहत रविवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू की.

विज्ञापन

एसडीएम बखरी सन्नी कुमार सौरभ एवं एसडीपीओ बखरी कुंदन कुमार के नेतृत्व में बुलडोजर के साथ पहुंची प्रशासनिक टीम ने सड़क की ओर निकाले गए शेड, फर्श और अन्य अस्थायी अतिक्रमण को हटाया. प्रशासन की कार्रवाई शुरू होते ही बाजार में हड़कंप मच गया.

प्रशासन के अनुसार, फिलहाल मकान और दुकानों के आगे सड़क की ओर बढ़ाकर लगाए गए शेड तथा सड़क किनारे बनाए गए फर्श को हटाया गया है. एसडीएम सन्नी कुमार सौरभ ने कहा कि इसके बाद सड़क की भूमि की विधिवत मापी कराई जाएगी.

मापी के बाद सड़क की जमीन पर स्थायी रूप से किए गए अतिक्रमण को भी चिह्नित कर नियमानुसार हटाने की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि अतिक्रमणमुक्त अभियान गढ़पुरा बस स्टैंड चौक से लेकर पीएचसी तक चलाया जाना है.

एक सप्ताह से हो रही थी माइकिंग

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले प्रशासन की ओर से दुकानदारों को पर्याप्त समय दिया गया था. सीओ लवकुश कुमार के निर्देश पर पिछले करीब एक सप्ताह से बाजार में लगातार माइकिंग कर सड़क की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटाने की अपील की जा रही थी.

दुकानदारों में दिखा हड़कंप

प्रशासन की चेतावनी के बाद रविवार सुबह से ही कई दुकानदार अपने-अपने शेड हटाने में जुट गए थे. बस स्टैंड चौक पर सड़क किनारे लगने वाली फल की दुकानों को भी हटा लिया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन