बेगूसराय: तेघड़ा पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार

Author Niraj Kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तेघड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार एक वारंटी को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा, पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में देसी शराब भी जब्त की है. फरार शराब तस्करों की तलाश जारी है.

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना पुलिस ने अपराधियों और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बेगूसराय जेल भेज दिया है. इसके साथ ही एक अन्य कार्रवाई के दौरान पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में देसी शराब भी जब्त की है.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी, खदेड़कर दबोचा गया वारंटी

तेघड़ा थानाध्यक्ष क्रांति रमन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना कांड संख्या 225/26 का वांछित अभियुक्त अपने घर पर मौजूद है. सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम का गठन कर चिन्हित ठिकाने पर छापेमारी की गई. पुलिस की टीम को देखते ही आरोपित युवक भागने लगा, जिसे जवानों ने तत्परता दिखाते हुए खदेड़कर पकड़ लिया.

सलेमपुर टीटू निवासी महेंद्र चौधरी के रूप में हुई पहचान

पुलिस की गिरफ्त में आए अभियुक्त की पहचान सलेमपुर टीटू निवासी स्व. विनोद चौधरी के पुत्र महेंद्र चौधरी के रूप में की गई है. वह काफी समय से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा था. आवश्यक कानूनी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

झोपड़ी से 6 लीटर देसी शराब बरामद, आरोपित की तलाश जारी

वहीं एक अन्य कार्रवाई के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पकठौल स्थित श्याम साहनी की फूसनुमा झोपड़ी में अचानक छापेमारी की. इस दौरान मौके से 6 लीटर देसी शराब बरामद हुई. हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही धंधेबाज अंधेरे और मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार शराब तस्कर की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन