ePaper

लक्ष्मी पूजा को लेकर बीहट में कमेटी का हुआ गठन

Updated at : 17 Oct 2025 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
लक्ष्मी पूजा को लेकर बीहट में कमेटी का हुआ गठन

नगर परिषद बीहट स्थित बीहट बाजार में बैठक कर लक्षमी पूजा शांति और सौहार्द के साथ मनाने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन

बीहट. नगर परिषद बीहट स्थित बीहट बाजार में बैठक कर लक्षमी पूजा शांति और सौहार्द के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर कमेटी का गठन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष अनंत कुमार, उपाध्यक्ष गोविंद कुमार, महासचिव मुकेश कुमार और सदस्य के रूप में अनिल पाठक, अर्जुन कुमार सिंह और उमेश साह चुने गये. कमेटी गठन के बाद पूजा को लेकर सदस्यों ने भी अपना रणनीति बनायी. प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी सरकार के निर्देश के अनुसार साउंड बजाने और लाइटिंग पर विशेष चर्चा की गयी. उपाध्यक्ष गोविंद कुमार ने बताया कि बीहट बीचली दुर्गामंदिर में वर्ष 1984 से लगातार माता की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना होते आ रहा है. इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से पूजा-अर्चना तैयारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि 21 नवंबर की संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत जागरण की प्रस्तुति प्रसिद्ध भजन गायक मुकेश झा द्वारा की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन