ePaper

बेगूसराय : पुलिस ने बना दिया 6 साल के बच्चे को रेप का आरोपी, और अब...

Updated at : 10 Jan 2017 11:53 AM (IST)
विज्ञापन
बेगूसराय : पुलिस ने बना दिया 6 साल के बच्चे को रेप का आरोपी, और अब...

पटना / बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय जिले में बिहार पुलिस की लापरवाही का एक अनोखा नमूना सामने आया है. पुलिस ने बिना सोचे-समझे एक छह साल के बच्चे को रेप का आरोपी बना दिया है. पुलिस ने बच्चे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है. स्थिति यह है कि बच्चे के साथ उसका […]

विज्ञापन

पटना / बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय जिले में बिहार पुलिस की लापरवाही का एक अनोखा नमूना सामने आया है. पुलिस ने बिना सोचे-समझे एक छह साल के बच्चे को रेप का आरोपी बना दिया है. पुलिस ने बच्चे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है. स्थिति यह है कि बच्चे के साथ उसका पूरा परिवार लगातार दो सालों से इस आरोप से छुटकारा पाने के लिये अधिकारियों के दरवाजे का चक्कर लगा रहा है. मामला जिले के लाखो थाना के बहादुरपुर गांव का है. बताया जाता है कि गांव के ही एक छह साल के बच्चे पर चार साल की बच्ची से रेप करने का मामला दर्ज किया गया है. मामले की वजह से बच्चा अपने मां-बाप के साथ कोर्ट के चक्कर लगा रहा है. स्कूल जाने की उम्र में पुलिस की एक लापरवाही ने बच्चे के बचपन को विवादों में कैद कर दिया है.

स्थानीय लोग बताते हैं कि मामला सिर्फ इतना है कि दो साल पहले बच्चे और कथित बच्चे में बिस्कुट खाने को लेकर विवाद हुआ और बच्ची के पिता ने बच्चे पर रेप का मामला दर्ज करा दिया. उसके बाद से अबतक बच्चा अपनी मां के साथ पुलिस अधिकारियों के अलावा कोर्ट का चक्कर काटने को मजबूर है. बच्चे के अभिभावकों का कहना है कि पुलिस ने बिना जांच के ही मामला दर्ज कर लिया. उनलोगों को जानबुझकर इस मामले में प्रताड़ित किया जा रहा है. वहीं मामला मीडिया में सामने आने के बाद जिले के एसपी ने स्वयं इस मामले को देखने और जांचने की बात कही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन