बेगूसराय : पानी में गिरा ट्रैक्टर, दो सगे भाइयों की मौत

बेगूसराय : जिले में हुए एक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना साहेबपुर कमाल थाना इलाके के परौरा गांव में हुई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक एक ट्रैक्टर अचानक पानी से भरे गड्ढे में जा पलटा जिसमें उसपर सवार दो भाइयों की मौत हो गयी. परिजनों के […]
बेगूसराय : जिले में हुए एक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना साहेबपुर कमाल थाना इलाके के परौरा गांव में हुई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक एक ट्रैक्टर अचानक पानी से भरे गड्ढे में जा पलटा जिसमें उसपर सवार दो भाइयों की मौत हो गयी. परिजनों के मुताबिक दोनों भाई खेत की जुताई के लिये घर से गये थे. वह दोनों जुताई के बाद ट्रैक्टर पर सवार होकर आ रहे थे. इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पानी से भरे एक गड्ढे में जा गिरा.
सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने दोनों भाइयों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है. घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




