बिहार : राजद नेत्री ने मां को दी मुखाग्नि
बेगूसराय/गढ़पुरा: आज के बदलते परिवेश में बेटियां किसी से कम नहीं है. राज्य से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता का परचम लहरा कर बेटियां यह साबित कर रही हैं कि वह पुरुषों से किसी भी मामले में कम नहीं है. समाज भले ही बेटा और बेटी में भेद रखता हो. कुछ इसी तरह […]
बेगूसराय/गढ़पुरा: आज के बदलते परिवेश में बेटियां किसी से कम नहीं है. राज्य से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता का परचम लहरा कर बेटियां यह साबित कर रही हैं कि वह पुरुषों से किसी भी मामले में कम नहीं है. समाज भले ही बेटा और बेटी में भेद रखता हो. कुछ इसी तरह की बातों को सत्य कर दिखाया हैबिहारमें बेगूसराय जिले की वरिष्ठ राजद नेत्री व पार्टी की प्रदेश महासचिव डॉ. उर्मिला ठाकुर ने.
बताया जाता है कि डॉ उर्मिला ठाकुर की 90 वर्षीया माता रामदुलारी देवी का निधन हो गया. उनके निधन के बाद लोगों के बीच यह चर्चा होने लगी कि आखिर मुखाग्नि कौन देगा. इसी बीच जब डॉ उर्मिला ठाकुर अपने मायके पहुंची तो उन्होंने लोगों के बीच कहा कि बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं है. मैं अपनी मां के शव को मुखाग्नि दूंगी. उन्होंने अपनी मां के शव को कंधा देते हुए नदी कि नारे पहुंचाया और मुखाग्नि दी. मौके पर राजद नेता अशोक कुमार यादव, मुखिया सरिता देवी,पूर्व मुखिया अमरेंद्र कुमार हिमांशु,शंभु झा, रामतनुक यादव, मो शमीम, ओमप्रकाश यादव आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










