Begusarai News : मंसूरचक में बैंक से पैसा निकाल जा रही महिला से 49 हजार रुपये छीने

Updated at : 04 Mar 2025 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : मंसूरचक में बैंक से पैसा निकाल जा रही महिला से 49 हजार रुपये छीने

Begusarai News : प्रखंड की बहरामपुर पंचायत के बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मंसूरचक समसा-बछवाड़ा मुख्य सड़क स्थित सरायनूरनगर गांव के निकट एक महिला से उच्चकों ने हाथ से रुपये का थैली छीन कर भाग निकला.

विज्ञापन

मंसूरचक. प्रखंड की बहरामपुर पंचायत के बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मंसूरचक समसा-बछवाड़ा मुख्य सड़क स्थित सरायनूरनगर गांव के निकट एक महिला से उच्चकों ने हाथ से रुपये का थैली छीन कर भाग निकला. घटना दिन के करीब 3:30 बजे की हैं. पीड़ित महिला बहरामपुर पंचायत के वार्ड संख्या 04 निवासी स्व मो जलाल की पत्नी जहांआरा खातून हैं. जहांआरा खातून ने बताया कि कुछ माह पहले मेरे पति की आकस्मिक निधन हो गया.

समसा-बछवाड़ा मुख्य सड़क स्थित सरायनूरनगर गांव के पास हुई घटना

वे बीड़ी मजदूर थे. उन्हीं के पीएफ की राशि 49000 रुपये दलसिंहसराय के बैंक से निकाल कर अपने घर समसा पुल पार कर बहरामपुर आ रहे थे. इसी दौरान सरायनूरनगर गांव के निकट पहुंचते ही बाइक पर सवार दो की संख्या में उच्चकों ने बाइक शरीर में सटा कर रुपये का थैला छीन कर भाग निकला. जबकि आस-पास सड़क के दोनों तरफ घनी आबादी हैं. इन दिनों लगातार चोरी, छिनतई की घटना से मंसूरचक बछवारा के लोग सहमे हुये हैं. बहरामपुर पंचायत के मुखिया धर्मवीर सिंह कुंदन ने उक्त घटना को अत्यंत ही दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण बताया. घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन