बूढ़ी गंडक से कांवर झील तक पानी पहुंचने के िलए बनाएं मार्ग

Updated at : 21 Feb 2020 2:34 AM (IST)
विज्ञापन
बूढ़ी गंडक से कांवर झील तक पानी पहुंचने के िलए बनाएं मार्ग

चेरियाबरियारपुर : गुरुवार को जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने कांवर झील में वर्ष भर जल संचयन के लिए झील तक पहुंचने वाले विभिन्न जलस्रोतों के साथ बूढ़ी गंडक नदी से जोड़ने के लिए बनाये जाने वाली नहर योजना के लिए स्थल का मुआयना किया. इस क्रम में जिलाधिकारी ने रमौली, हरसाइन पुल, परोड़ा, नारायणपीपर, साउंत, […]

विज्ञापन

चेरियाबरियारपुर : गुरुवार को जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने कांवर झील में वर्ष भर जल संचयन के लिए झील तक पहुंचने वाले विभिन्न जलस्रोतों के साथ बूढ़ी गंडक नदी से जोड़ने के लिए बनाये जाने वाली नहर योजना के लिए स्थल का मुआयना किया.

इस क्रम में जिलाधिकारी ने रमौली, हरसाइन पुल, परोड़ा, नारायणपीपर, साउंत, सकरबासा होते हुए बसही पहुंचे. जहां पर उन्होंने बूढ़ी गंडक के सीपेज एरिया का मुआयना किया.
तथा एसडीएम मंझौल दुर्गेश कुमार को आवश्यक निर्देश दिये. इस दौरान डीएम ने बसही गांव के बूढ़ी गंडक से कांवर झील तक पहुंचने वाले मार्ग को शीघ्र बनाने का आदेश दिया. साथ ही कहा इस जल मार्ग के अंदर सभी जमीन सरकारी होंगे.
जिस पर से अतिक्रमण हटाने के साथ जल मार्ग जहां पर भी अवरुद्ध है उसे खुलवाने का निर्देश दिया. सनद रहे कि बीते कुछ वर्ष से सूख गया था. इस वर्ष वर्षा होने से झील में तत्काल पानी है. उसमें पूरे वर्ष पानी भरा रहे इसके लिए लगातार क्षेत्र में आवाज उठ रही थी.
जिसको लेकर सरकार के द्वारा बूढ़ी गंडक से झील तक जल पहुंचाने की योजना की रूपरेखा तैयार की गयी तथा उसे मूर्तरूप देने के लिए जिलाधिकारी के इस दौरे से मछुआरे सहित प्रकृति प्रेमी के बीच हर्ष है. लंबे समय से लोग इस क्षेत्र के विकास के लिए अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं. वहीं झील तक पहुंचने वाले नहर में जमीन जाने की पीड़ा बसही वासी की आंखों में स्पष्ट रूप से दिखी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन