ePaper

अगवा कर नाबालिग से जबरन शादी, फिर शारीरिक संबंध बनाने के आरोपित को कोर्ट से मिली ये सजा

Updated at : 19 Feb 2020 5:18 PM (IST)
विज्ञापन
अगवा कर नाबालिग से जबरन शादी, फिर शारीरिक संबंध बनाने के आरोपित को कोर्ट से मिली ये सजा

बेगूसराय:बिहार के बेगूसराय में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनी कुमारी ने अपहरण मामले के आरोपित शाम्हो थाना के बिजुलिया निवासी सूर्यमणि सिंह को भारतीय दंड विधान के अंतर्गत धारा 363 में दोषी पाकरचार साल कारावास की सजा सुनायीहै. साथ ही चार हजार अर्थदंड की भी सजा सुनायी. अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक […]

विज्ञापन

बेगूसराय:बिहार के बेगूसराय में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनी कुमारी ने अपहरण मामले के आरोपित शाम्हो थाना के बिजुलिया निवासी सूर्यमणि सिंह को भारतीय दंड विधान के अंतर्गत धारा 363 में दोषी पाकरचार साल कारावास की सजा सुनायीहै. साथ ही चार हजार अर्थदंड की भी सजा सुनायी. अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक शंभु रजक ने कुल सात गवाहों की गवाही करायी.

आरोप है कि आरोपित ने 11 जून 2010 को दिनदहाड़े ग्राम अकबरपुर चालीस से ग्रामीण सूचक की नाबालिग पुत्री का अपहरण कर लिया. जिसे लखीसराय से पटना ले जाकर जबरन शादी करने का दबाव बनायाऔर फिर शारीरिक संबंध बनाया. घटना की प्राथमिकी सूचक ने शाम्हो थाना कांड संख्या 25/10 के तहत दर्ज करायी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन