2022 से िमलने लगेगा सीवरेज योजना का लाभ
Updated at : 19 Feb 2020 6:31 AM (IST)
विज्ञापन

बेगूसराय : नगर विकास एवं आवास विभाग व जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय के नमामि गंगे परियोजना के लगभग 230 करोड़ की सीवरेज योजना का कार्य नगर निगम क्षेत्र में शुरू हो गया है. सुभाष चौक हर्रख रोड में 90 किमी सीवरेज नेटवर्क का कार्य निगम के महापौर उपेंद्र सिंह के द्वारा […]
विज्ञापन
बेगूसराय : नगर विकास एवं आवास विभाग व जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय के नमामि गंगे परियोजना के लगभग 230 करोड़ की सीवरेज योजना का कार्य नगर निगम क्षेत्र में शुरू हो गया है. सुभाष चौक हर्रख रोड में 90 किमी सीवरेज नेटवर्क का कार्य निगम के महापौर उपेंद्र सिंह के द्वारा विधिपूर्वक शुरू कराया गया.
इस अवसर पर नगर आयुक्त अब्दुल हमीद, डिप्टी मेयर राजीव रंजन, बुडको के कार्यपालक पदाधिकारी मदन प्रसाद सिंह व स्थानीय पार्षद बबन प्रसाद सिंह, पार्षद पूनम देवी, ठेकेदार कंपनी तोशिवा वाटर सोलुशन प्राइवेट लिमिटेड व केवडिया कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे.
मौके पर महापौर उपेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि गंगा सफाई योजना को लेकर देश के सबसे बड़ी महत्वाकांक्षी योजनाओं में नमामि गंगे परियोजना देश में पीएम के पहल पर शुरू की गयी है. यह योजना दूषित गंगा को शुद्ध रखने में काफी सहायक होगा.
जल है तभी जीवन में है हरियाली है. उन्होंने बताया कि पूरे निगम क्षेत्र में 107 किमी सीवरेज पाइप नेटवर्क बिछाने की योजना बनी थी. पूर्व के सीवरेज योजना में लगभग 16 किमी पाइप बिछाया हुआ है. इस तरह से इस नये प्रोजेक्ट के तहत लगभग 90 किमी का सीवरेज नेटवर्क बिछाने का कार्य किया जायेगा. परंतु क्षेत्र बढ़ जाने के कारण पूरे 45 वार्डों में पाइप नेटवर्क नहीं पहुंच पायेगी.
लगभग 16 वार्ड के लिए कार्य प्रगति के दौरान ही बुडको को आगे की कार्य योजना संबंधित विभाग को भेज देनी होगी. जिससे कि 90 किमी पाइप बिछाने के उपरांत लगातार कार्य जारी रखकर सभी वार्डों तक यह कार्य संपन्न हो सके. मौके पर कंपनी के अनिल कुमार पांडेय ने विस्तार से योजना के बारे में लोगों को जागरूक किया और योजना के क्रियान्वयन में सकारात्मक सहयोग करने की अपील की.
वर्ष 2022 तक सीवरेज योजना के सभी कार्य कर लिये जायेंगे पूरे : सीवरेज योजना के ठेका कंपनी को दो वर्षों में कार्य को पूरा करना है. साथ ही 15 वर्षों तक सीवरेज के रखरखाव की जिम्मेदारी भी ठेका कंपनी को दी गयी है.
क्या है सीवरेज: शहरी क्षेत्रों में 90 किमी की सीवरेज पाइप का नेटवर्क होगा. जिसके माध्यम से कुल 11020 घरों के गंदे मल-जल का कनेक्शन उक्त पाइप के जरिये की जायेगी. अंडरग्राउंड पाइप लाइन से गंदा पानी सड़कों पर नहीं आयेगा.
प्लांट से शुद्ध होने के बाद गंदे जल को भी उपयोगी बनाया जायेगा. प्रोजेक्ट में दो ट्रीटमेंट प्लांट शामिल हैं. जो गंदे पानी को शुद्ध करके पुन: इस्तेमाल लायक बनायेंगे. सबसे बड़ा लाभ लोगों को यह होगा कि मकान के साथ सेप्टिक टैंक बनाने की जरूरत नहीं रह जायेगी.
फरवरी 2019 में हुआ योजना का शिलान्यास
230 करोड़ की सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट एवं 98 किमी सीवरेज नेटवर्क योजना का शिलान्यास वर्ष 2019 फरवरी माह में की गयी थी. बिहार सरकार की कार्य एजेंसी बुडको को योजना की क्रियान्वयन का कार्य सौंपा गया है. तोशिवा वाटर सोलुशन प्राइवेट लिमिटेट व केवडिया कंस्ट्रक्शन लिमिटेड को सीवरेज कार्य का ठेका मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




