चचेरी भाभी के साथ अवैध संबंध बनाना युवक को पड़ा महंगा, मिली थी मौत की धमकी और फिर...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2020 6:05 PM
बेगूसराय : बिहार के बेगूसरायमें बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया उत्तरी पंचायत अंतर्गत नया टोला कस्बा गांव में मंगलवार की संध्या गोली मारकर युवक की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. अपनी चचेरी भाभी के साथ अवैध संबंध में हत्या की घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते […]
बेगूसराय : बिहार के बेगूसरायमें बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया उत्तरी पंचायत अंतर्गत नया टोला कस्बा गांव में मंगलवार की संध्या गोली मारकर युवक की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. अपनी चचेरी भाभी के साथ अवैध संबंध में हत्या की घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात में ही हत्यारे को भी गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है.
इस संबंध में नया टोला कस्बा निवासी मृतक मो तौकीर की बहन रौनक परवीन के द्वारा स्थानीय थाना में आवेदन देकर बताया गया है कि मेरा भाई का गांव के ही मो परवेज की पत्नी खुर्शीदा खातून के साथ अवैध संबंध था. जिसको लेकर दोनों के बीच बार-बार झंझट भी हुआ करता था. परवेज दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करता था. हाल ही में वह लगभग एक सप्ताह पूर्व दिल्ली से घर वापस लौटा था. मंगलवार की संध्या परवेज ने मेरे भाई को गांव के ही इमामबाड़ा के पास बुलाया था. जहां उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी.
थानाध्यक्ष राजेश कुमार राय ने मामले में बताया कि पुलिस को हत्यारे के बारे में रात में ही जानकारी मिल गयी थी. रात भर गांव के ही समीप बगीचे में पुलिस बैठी रही. अहले सुबह जब आरोपी घर के पास आया तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं हत्या में इस्तेमाल की गयी हथियार बरामद नहीं हो सकी है. गिरफ्तार आरोपी को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की हत्या मो परबेज की पत्नी के साथ था. जिसको लेकर दो दिन पहले परबेज के द्वारा मृतक को जान से मारने की धमकी भी दी थी. मंगलवार को वह मृतक को बुलाकर उसकी हत्या कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










