ePaper

बिहार : बेगूसराय में गड्ढे में मिला युवक का शव, आपसी रंजिश में पीट-पीटकर हत्या की आशंका

Updated at : 07 Dec 2019 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : बेगूसराय में गड्ढे में मिला युवक का शव, आपसी रंजिश में पीट-पीटकर हत्या की आशंका

बेगूसराय : बिहारमें बेगूसराय के भगवानपुरमें तेयाय ओपी क्षेत्र के पश्चिमी सीमा पर स्थित चक्का से नवादा जाने वाली पथ के पास गड्ढे से एक युवक का शव बरामद किया गया. शव मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे ग्रामीणों के द्वारा […]

विज्ञापन

बेगूसराय : बिहारमें बेगूसराय के भगवानपुरमें तेयाय ओपी क्षेत्र के पश्चिमी सीमा पर स्थित चक्का से नवादा जाने वाली पथ के पास गड्ढे से एक युवक का शव बरामद किया गया. शव मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली कि चक्का से नवादा गांव जाने वाले पथ के पास स्थित गड्ढे में एक शव फेंका हुआ है .

सूचना मिलते ही तेयाय ओपी थाना आध्यक्ष मनीष आनंद दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया . बाद में उक्त शव की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के दुलारपुर निवासी रवींद्र सिंह के 22 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गयी. इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनीष आनंद ने बताया कि मृत युवकआपराधिक प्रवृति का था. आशंका जतायी जा रही है कि इसके किसी विरोधी ने रंजिश के कारण नीतीश को पीट- पीट कर हत्या कर दी है.

घटना के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. वहीं, इस घटना की सूचना पाते ही तेघड़ा डीएसपी आशीष आनंद , इंस्पेक्टर रामनिवास,भगवानपुर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. वहीं दूसरी तरफ नीतीश के परिजनों में हत्या की खबर मिलते ही कोहराम मच गया है.

घटना के बाद नीतीश की मां पूनम देवी का रो- रोकर बुरा हाल है. नीतीश परिवार में दो भाई था. नीतीश सबसे छोटा भाई उससे बड़ा रूपेश है. मृत युवक के भाई रूपेश ने इस घटना की जांच कर दोषी अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है. रूपेश ने बताया कि 11 बजे रात्रि में नीतीश घर से निकला था. उसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया. काफी खोज की लेकिन पता नहीं चला. सुबह में नीतीश की लाश ही मिली. रूपेश ने बताया कि साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन