ePaper

जीडी कॉलेज में इग्नू के प्रेरण सत्र का हुआ आयोजन

Updated at : 17 Oct 2019 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
जीडी कॉलेज में इग्नू के प्रेरण सत्र का हुआ आयोजन

बेगूसराय : बुधवार को गणेशदत्त महाविद्यालय के दिनकर सभागार में इग्नू के सत्र जुलाई 2019 के शिक्षार्थियों के लिए प्रेरण सत्र का आयोजन किया गया. प्रेरण सत्र की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ अवधेश कुमार सिंह ने की. इस अवसर पर इग्नू क्षेत्रीय केंद्र दरभंगा के सहायक समन्वयक डॉ राजीव कुमार ने कहा कि इग्नू से जुड़ने […]

विज्ञापन
बेगूसराय : बुधवार को गणेशदत्त महाविद्यालय के दिनकर सभागार में इग्नू के सत्र जुलाई 2019 के शिक्षार्थियों के लिए प्रेरण सत्र का आयोजन किया गया. प्रेरण सत्र की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ अवधेश कुमार सिंह ने की. इस अवसर पर इग्नू क्षेत्रीय केंद्र दरभंगा के सहायक समन्वयक डॉ राजीव कुमार ने कहा कि इग्नू से जुड़ने के बाद आपको लगातार अध्ययन करने की आवश्यकता है. इग्नू आपके लिए बेहतर शिक्षण सामग्री को लेकर तैयार है.
उन्होंने सभागार में उपस्थित छात्र-छात्राओं से बात करते हुए कहा कि इग्नू विश्व में सबसे अग्रणी शिक्षण संस्थान है जो आज जन-जन के विश्वविद्यालय के लिए जानी जाती है. इग्नू केंद्र बेगूसराय के समन्वयक प्रो कमलेश कुमार ने कहा कि इग्नू की शिक्षण पद्धति और उसके पाठ्यक्रम आपके कैरियर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण सहायक हो सकते हैं. आप अपने आप को अध्ययन के स्तर से मजबूत कर पाये. उन्होंने कहा कि समय-समय पर छात्रों के लिए काउंसेलिंग की भी व्यवस्था है.
इसके लिए जरूरत पड़े तो काउंसेलिंग कराएं. मौके पर डॉ एसके पांडेय, डॉ भूपेंद्र नारायण, प्रो अनिल कुमार ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन इग्नू के संस्थापक समन्वयक प्रो विजय मोहन प्रसाद सिंह और मंच संचालन डॉ कुंदन कुमार ने किया. मौके पर प्रो अरुण, प्रधान सहायक लेखा मो इब्राहिम, प्रधान सहायक कामेश्वर सिंह, राजीव कुमार, चंदन कुमार, मुकेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन