जिला अंडर 14 बालिका फुटबॉल टीम का चयन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गढ़हारा : आगामी 23 एवं 24 सितंबर को सीवान में आयोजित जिलास्तरीय बालिका फुटबॉल स्कूली खेलकूद अंडर-14 के लिए बेगूसराय 16 टीम का चयन किया गया है. इस संबंध में बरौनी महिला फुटबॉल टीम के कोच गोलू कुमार, सहायक कोच इकबाल अहमद, मो मेहराब अली, टीम मैनेजर निरंजन उर्फ बौआ, अध्यक्ष श्याम मिलन, कप्तान आराध्या […]
विज्ञापन
गढ़हारा : आगामी 23 एवं 24 सितंबर को सीवान में आयोजित जिलास्तरीय बालिका फुटबॉल स्कूली खेलकूद अंडर-14 के लिए बेगूसराय 16 टीम का चयन किया गया है. इस संबंध में बरौनी महिला फुटबॉल टीम के कोच गोलू कुमार, सहायक कोच इकबाल अहमद, मो मेहराब अली, टीम मैनेजर निरंजन उर्फ बौआ, अध्यक्ष श्याम मिलन, कप्तान आराध्या कुमारी एवं उपकप्तान रवीना रवीणा कुमारी ने संयुक्त रूप से बताया कि बीते 30 अगस्त को गांधी स्टेडियम(बेगूसराय) में खिलाडि़यों के चयन को लेकर ट्रायल लिया गया था. उक्त ट्रायल के आधार पर 16 स्दस्यीय बालिका टीम के लिए चयन किया गया था.
सभी चयनित महिला खिलाड़ी 23 एवं 24 सितंबर को सीवान में अंडर-14 के लिए महिला फुटबॉल टीम की हिस्सा होगी. साथ ही बताया कि आरकेसी प्लस 2 विद्यालय फुलबड़िया बरौनी से तीन खिलाड़ी, राजवाड़ा हाइस्कूल से पांच खिलाड़ी, जगधर हाइस्कूल से दो खिलाड़ी, मिडिल स्कूल हाजीपुर से चार खिलाड़ी, भरथो भरथ हाइस्कूल पिपरा से दो खिलाड़ी एवं बीहट महिला कॉलेज से दो खिलाडि़यों का चयन किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










