दो बच्चे की मां अपने प्रेमी संग फरार, 6 वर्ष पूर्व हुई थी शादी

Updated at : 22 Jun 2019 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
दो बच्चे की मां अपने प्रेमी संग फरार, 6 वर्ष पूर्व हुई थी शादी

बेगूसराय : बिहारमें बेगूसराय के खोदावंदपुर में दो बच्चे की मां अपने प्रेमी संग फरार हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सागी पंचायत के गोसाइमठ निवासी शशि कुमार दास की 27 वर्षीया पत्नी विभा देवी अपने मायके के एक युवक भाग के साथ गयी. घटना के संबंध में पीड़ित पति शशि […]

विज्ञापन

बेगूसराय : बिहारमें बेगूसराय के खोदावंदपुर में दो बच्चे की मां अपने प्रेमी संग फरार हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सागी पंचायत के गोसाइमठ निवासी शशि कुमार दास की 27 वर्षीया पत्नी विभा देवी अपने मायके के एक युवक भाग के साथ गयी. घटना के संबंध में पीड़ित पति शशि कुमार ने छौड़ाही ओपी क्षेत्र के अमारी पंचायत अंतर्गत पीरनगर गांव निवासी कृष्णा कुमार दास के खिलाफ अपने पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की थाने में लिखित शिकायत किया है.

शशि ने पुलिस को बताया कि छह वर्ष पूर्व मेरी शादी पीरनगर गांव निवासी रामबालक दास की पुत्री विभा देवी के साथ हुई थी. इस शादी से मुझे दो संतान हुए हैं. जिसमें 5 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी व दो वर्षीय पुत्र रविशंकर कुमार शामिल है. मेरे ससुराल का पड़ोसी कृष्णा कुमार रिश्तेदार बताकर अक्सर मेरे घर आता-जाता था तथा मेरे पत्नी से छेड़छाड़ भी करता था. विगत 15 मई को कृष्णा मेरे दोनों बच्चे और पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है.

उन्होंने बताया कि घटना की लिखित शिकायत 16 मई को ही खोदावंदपुर पुलिस को दिया. लेकिन, घटना के डेढ़ माह बीतने को है. परंतु पुलिस ने अब तक न ही एफआईआर दर्ज की और न ही आज तक मेरी पत्नी व बच्चे को बरामद ही कर सकी है. पीड़ित पति ने बताया कि न्याय के लिए थाना का चक्कर लगाते-लगाते थक चुके हैं. परंतु पुलिस के द्वारा न्याय नहीं मिल रहा है.

कहते हैं थानाध्यक्ष
विवाहिता ने खुद ही अपने पति शशि को छोड़कर मायके के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग में भाग गयी है. पीड़ित पति के द्वारा अबतक थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं किया गया है. शिकायत मिलने पर जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई किया जायेगा. (दिनेश कुमार, थानाध्यक्ष, खोदावंदपुर)

ये भी पढ़ें… अपहरण का मामला प्रेम प्रसंग में बदला, कोर्ट ने प्रेमी को सौंपा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन