नमाज अदा करने के बाद गले िमल कर दी मुबारकवाद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बेगूसराय : जिले में पूरे उत्साह के साथ ईद का त्योहार मनाया गया. इस मौके पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा नमाज अदा की गयी. शहर के गांधी स्टेडियम में सुबह 7.45 बजे हाफिज अब्दुल जमाल के द्वारा ईद की सामूहिक रूप से नमाज अदा करायी गयी .शहर के मुगेंरीगंज […]
विज्ञापन
बेगूसराय : जिले में पूरे उत्साह के साथ ईद का त्योहार मनाया गया. इस मौके पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा नमाज अदा की गयी. शहर के गांधी स्टेडियम में सुबह 7.45 बजे हाफिज अब्दुल जमाल के द्वारा ईद की सामूहिक रूप से नमाज अदा करायी गयी .शहर के मुगेंरीगंज स्थित मस्जिद एवं कर्पूरी स्थान चौक स्थित मस्जिद समेत विभिन्न मस्जिदों में लोग इकट्ठे होकर नमाज अदा किया. स्टेडियम में एक साथ हजारों लोगों द्वारा अल्लाह की इबादत करना एक सुंदर नजारा था.
बूढ़े,बच्चे व नौजवानों ने एक साथ मिलकर नमाज अदा की.नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगकर ईद की बधाईं दी. यहां बच्चों में त्योहार को लेकर काफी उत्साह देखा गया. बच्चे भी एक-दूसरे को गले लगकर बधाई दे रहे थे. इसके बाद बच्चों ने जमकर गुब्बारे उड़ाये . नवाब चौक पर लगे चाट व पानीपुरी का भी बच्चों ने आनंद लिया. इसके बाद दौर शुरू हो गया एक दूसरे के घरों पर पहुंच कर ईद की मुबारकवाद देने का सिलसिला.
जो दिन भर चलता रहा. एक दूसरे से गले लगकर प्रेम व भाईचारे का संदेश के साथ ही दिन भर सेवईयों, लच्छों एवं अन्य पकवानों का भी लोगों ने जमकर आनंद लिया. गांधी स्टेडियम समेत विभन्न चौक चौराहों पर भी जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये थे. सुबह में नमाज अदायगी के वक्त स्टेडियम में सदर एसडीओ संजीव कुमार चौधरी, डीपीआरओ आशीष आनंद, डीटीओ श्रीप्रकाश, सदर डीएसपी राजन सिन्हा, नगर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार झा मौजूद रहे.
ईद की नमाज अदा कर दी मुबारकवाद:बखरी(नगर). बुधवार को बखरी नगर समेत ग्रामीण इलाके के मुस्लिम भाइयों ने ईद की नमाज अदा की. ईद की नमाज अदा करने के बाद एक- दूसरे से गले मिलकर मुबारकवाद दी .बखरी, शकरपुरा, अकहा, मक्खाचक, चकहमीद के मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने नये वस्त्र पहन कर नमाज अदा की एवं ईद की बधाई दी. इस अवसर पर शकरपुरा के मो सद्दाम हुसैन ने बताया कि आज बहुत ही खुशहाली का माहौल है.
ईद को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में दिखा उत्साह :गढ़पुरा. प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को ईद के अवसर पर विभिन्न मस्जिदों में मुसलमान भाइयों ने नमाज अदा कर एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई दी .
जामा मस्जिद मालीपुर ,कोरैय गांव के भगहा मस्जिद ,सुजानपुर, राहुल नगर ,धर्मपुर, गढ़पुरा ,कुम्हारसों, सोनमा ,प्राणपुर ,रजौर इत्यादि गांव के मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गयी. सुबह से ही प्रखंड क्षेत्र में ईद की खुशी में लोग सराबोर दिखे. लोग एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकवाद दे रहे थे. ईद की नमाज अदा को लेकर थाना अध्यक्ष प्रतोष कुमार के द्वारा सभी मस्जिदों पर सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करायी गयी.
एक-दूसरे को दीं ईद की शुभकामनाएं:बेगूसराय. सदर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. नीमा, चांदपुरा, परना, अझौर, रजौरा, सांख, हरदिया सहित अन्य जगहों पर मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गयी. साथ ही एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दी गयी. हरदिया-चिलमिल में सरपंच प्रतिनिधि मो आजाद, पूर्व मुखिया शंकर शर्मा सहित अन्य ने ईद की शुभकामनाएं दी. नीमा में युवा वार्ड सदस्य मो इरशाद ने घर-घर पहुंच कर ईद की मुबारकवाद दी .
ईद के मौके पर एक-दूसरे को दी बधाई:बलिया. प्रखंड एवं नगर पंचायत सहित डंडारी प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को भाईचारे का पर्व ईद शांतिपूर्ण व खुशनुमा माहौल में संपन्न हुआ. इस अवसर पर लखमिनियां, सतीचौड़ा, हुसैना, कस्बा, फतेहपुर पोखड़िया, बड़ी बलिया सहित क्षेत्र के कई ईदगाहों एवं मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गयी. ईदगाह के समीप मेले जैसा माहौल देखने को मिला. जहां छोटे-छोटे बच्चे पकोड़े एवं तरह-तरह की मिठाइयों का आनंद ले रहे थे.
इन की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक -दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी. इस अवसर पर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह चौकस रही. क्षेत्र का भ्रमण कर एसडीओ डॉक्टर उत्तम कुमार एवं एएसपी अंजनी कुमार ने जायजा लिया. चौक-चौराहों, मस्जिदों, ईदगाहों एवं ग्रामीण इलाके में भी प्रशासन के द्वारा पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी. बीडीओ विकास कुमार, सीओ अमृतराज बंधु एवं थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने सुरक्षा का जायजा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










