सात निश्चय के कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 May 2019 7:11 AM
केसठ : प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को सात निश्चय के तहत चल रहे कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात रंजन ने की. बैठक में सभी मुखिया, वार्ड सदस्य, वार्ड प्रबंधन समिति के सचिव, जेइ, पंचायत सचिव शामिल थे. इस दौरान सात निश्चय योजना में कार्य […]
केसठ : प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को सात निश्चय के तहत चल रहे कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात रंजन ने की. बैठक में सभी मुखिया, वार्ड सदस्य, वार्ड प्रबंधन समिति के सचिव, जेइ, पंचायत सचिव शामिल थे.
इस दौरान सात निश्चय योजना में कार्य की शिथिलता पर गहन समीक्षा की गयी. वहीं कार्य में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया गया. बैठक के दौरान सात निश्चय योजना के कार्य में शिथिलता को लेकर बीडीओ के सख्त रुख अपनाते हुए वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति को अधूरे कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










