लोहियानगर गुमटी से पूरब मिला छात्र का शव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 May 2019 6:31 AM
बेगूसराय : बेगूसराय रेलवे स्टेशन के लोहिया नगर गुमटी के पूरब मंगलवार की सुबह रेलवे लाइन के किनारे एक शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. अहले सुबह लाइन किनारे शौचालय के लिए जा रहे लोगों ने युवक का शव देखकर जीआरपी को इसकी सूचना दी. शव मिलने की सूचना मिलते ही जीआरपी वहां […]
बेगूसराय : बेगूसराय रेलवे स्टेशन के लोहिया नगर गुमटी के पूरब मंगलवार की सुबह रेलवे लाइन के किनारे एक शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. अहले सुबह लाइन किनारे शौचालय के लिए जा रहे लोगों ने युवक का शव देखकर जीआरपी को इसकी सूचना दी. शव मिलने की सूचना मिलते ही जीआरपी वहां पहंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. मृत छात्र की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र के सुघरन निवासी सुरेश पासवान के 18 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










