लोकसभा चुनाव : कन्हैया और उनके समर्थकों के खिलाफ बेगूसराय में केस दर्ज, जानें...पूरा मामला

बेगूसराय : बिहारमें बेगूसराय लोकसभा सीट से सीपीआइ प्रत्याशी एवं जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और उनके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. चुनाव प्रचार के दौरान रविवार को हुई मारपीट की घटना के मामले में यह केस दर्ज किया गया है.जानकारी के मुताबिक,इसमें कन्हैया कुमार समेत 12 नामजदों तथा एक […]
बेगूसराय : बिहारमें बेगूसराय लोकसभा सीट से सीपीआइ प्रत्याशी एवं जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और उनके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. चुनाव प्रचार के दौरान रविवार को हुई मारपीट की घटना के मामले में यह केस दर्ज किया गया है.जानकारी के मुताबिक,इसमें कन्हैया कुमार समेत 12 नामजदों तथा एक सौ अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है.
गौर हो कि बेगूसराय लोकसभा सीट से भाकपा के उम्मीदवार कन्हैया कुमार के समर्थकों और स्थानीय लोगों के एक समूह के बीच रविवार को उस समय झड़प हो गयी जब कुमार को रोड शो के दौरान यहां काले झंडे दिखायेगये. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब 12 से अधिक स्थानीय युवकों ने क्षेत्र के गढपुरा खंड के कोराय गांव में रोड शो निकाल रहे कुमार के खिलाफ नारेबाजी की और उन्हें काले झंडे दिखाये. उन्होंने कहा कि एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा और उसने स्थिति को नियंत्रण में किया. उल्लेखनीय है कि कन्हैया कुमार इस सीट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं.
ये भी पढ़ें… लोकसभा चुनाव : कन्हैया के लिए येचुरी से लेकर जावेद अख्तर तक करेंगे प्रचार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




