पिंटू ने शहादत देकर पूरे बिहार का मान बढ़ाया है: सुशील मोदी
Updated at : 06 Mar 2019 1:23 AM (IST)
विज्ञापन

बखरी(नगर) : पिंटू सिंह की शहादत ने बिहार का मान बढ़ाया है. इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. उक्त बातें उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी मंगलवार को शहीद पिंटू के बगरस ध्यानचक्की स्थित आवास पर परिजनों से मिलने के बाद कहीं. उन्होंने कहा कि पिंटू की कमी को पूरा तो नहीं किया जा सकता […]
विज्ञापन
बखरी(नगर) : पिंटू सिंह की शहादत ने बिहार का मान बढ़ाया है. इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. उक्त बातें उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी मंगलवार को शहीद पिंटू के बगरस ध्यानचक्की स्थित आवास पर परिजनों से मिलने के बाद कहीं. उन्होंने कहा कि पिंटू की कमी को पूरा तो नहीं किया जा सकता लेकिन उनके आश्रितों को संबल प्रदान करने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह कटिबद्ध है.
करीब पौने तीन बजे डिप्टी सीएम रामपुर स्थित थाना के पीछे वाले मैदान पर हेलिकॉप्टर से पहुंचे थे. इसके बाद सड़क मार्ग से वे ध्यानचक्की गांव पहुंचे. उनके साथ प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा भी पटना से साथ आये थे.
सर्वप्रथम उन्होंने शहीद पिंटू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी. इसके बाद वे शहीद की पत्नी अंजू देवी का हालचाल जाना. वहां मौजूद पूर्व मुखिया सरोजनी भारती द्वारा अंजू की तरफ से एक अनुरोध पत्र सौंपा. जिसमें कहा गया है कि उनके पति उनके परिवार के एक मात्र सहारा थे.
इस परिस्थिति में उन्होंने राज्य सरकार से सरकारी नौकरी देने का अनुरोध किया है. डिप्टी सीएम ने कहा कि वे मुख्यमंत्री से मिलकर पूरी जानकारी देंगे तथा उनकी मांग पर गंभीरता पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया. उन्होंने पिंटू की पुत्री पीहू को दुलार करते हुए कहा कि दु:ख की इस घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है.
मौके पर पूर्व मंत्री जमशेद अशरफ, विधान पार्षद सह भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रजनीश कुमार, पूर्व विधायक रामानंद राम, श्रीकृष्ण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, आरएसएस के जिला संघचालक मनोरंजन वर्मा, अनिल कुमार देव, पार्षद सिधेश आर्य, नीरज नवीन, उपप्रमुख अमित कुमार देव, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज महतो, नगर मंडल अध्यक्ष संतोष गुड्डू, भाजयुमो नगर अध्यक्ष गौतम सिंह राठौर, पवन सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय, युवा अध्यक्ष प्रशांत कुमार, विष्णुदेव मालाकार, पूर्व पंसस पंकज पासवान, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष नरेश पासवान आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




