ePaper

कन्हैया के साथ तेजस्वी का क्या है स्टैंड, स्पष्ट करें : नित्यानंद

Updated at : 15 Jan 2019 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
कन्हैया के साथ तेजस्वी का क्या है स्टैंड, स्पष्ट करें : नित्यानंद

बेगूसराय : भारत मां की रक्षा करने के बदले देश विरोधी नारे लगाने वालों को बेगूसराय की जनता कभी भी स्वीकार नहीं करेगी. उक्त बातें शहर के गांधी स्टेडियम में जिला कानू विकास संघ के द्वारा आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यांनद राय ने कहीं. उन्होंने जेएनयू छात्र संघ के […]

विज्ञापन

बेगूसराय : भारत मां की रक्षा करने के बदले देश विरोधी नारे लगाने वालों को बेगूसराय की जनता कभी भी स्वीकार नहीं करेगी. उक्त बातें शहर के गांधी स्टेडियम में जिला कानू विकास संघ के द्वारा आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यांनद राय ने कहीं. उन्होंने जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर कन्हैया बेगूसराय से चुनाव लड़ता है तो मैं लोगों से अपील करता हूं कि उसे इतने वोटों से शिकस्त देने का काम करें ताकि दोबारा चुनाव में खड़ा होने की हिम्मत न जुटा सके.

उन्होंने बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर भी हमला बोलते हुए कहा कि मैं मीडिया के माध्यम से तेजस्वी जी से पूछना चाहता हूं कि कन्हैया के साथ उनका क्या स्टैंड है इसे स्पष्ट करें. उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि हमारी सरकार गरीबों, वंचितों के लिए लगातार जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है. जिसका सीधा लाभ गरीबों को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को परास्त करना चाहते हैं लेकिन मैं वैसे लोगों से कहना चाहता हूं कि देश की जनता विकास को गले लगाने के लिए फिर से तैयार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन