36 कर्मियों का 11 माह का लंबित है वेतन
बीहट : वेतन नहीं तो काम नहीं के नारों से बरौनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का परिसर गूंजता रहा. गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहीं एएनएम द्वारा बिहार सरकार, जिला एवं प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों की मनमानी खिलाफ जबर्दस्त नारेबाजी की गयी. बिहार चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष आशा […]
बीहट : वेतन नहीं तो काम नहीं के नारों से बरौनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का परिसर गूंजता रहा. गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहीं एएनएम द्वारा बिहार सरकार, जिला एवं प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों की मनमानी खिलाफ जबर्दस्त नारेबाजी की गयी. बिहार चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष आशा ने कहा कि यहां 36 कर्मियों का 11 माह का वेतन लंबित है. विगत आठ दिनों से हम स्वास्थ्य कर्मी वेतन भुगतान की मांग पर हड़ताल पर बैठे हैं. लेकिन स्वास्थ्य विभाग के वरीय
आपके शहर में
पदाधिकारियों को इसकी चिंता नहीं है.उल्टे बरौनी चिकित्सा प्रभारी और स्वास्थ्य प्रबंधक संविदा पर बहाल स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा चोरी-छिपे व धमकी देकर उनसे काम कराने की जिद पर अड़े हैं .हम लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और उनके ऐसे किसी प्रयास का पुरजोर विरोध किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए