7 वर्षीय बच्ची से पड़ोस के ही युवक ने की हैवानियत की कोशिश, गिरफ्तार

बेगूसराय : बिहारमें बेगूसरायके बरौनीमें तेघड़ा थाना क्षेत्र के दनियालपुर काजी टोला गांव में शनिवार को शाम में पड़ोस के ही शातिर मनचले ने लगभग सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. पीड़िता के परिजनों और ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. […]
बेगूसराय : बिहारमें बेगूसरायके बरौनीमें तेघड़ा थाना क्षेत्र के दनियालपुर काजी टोला गांव में शनिवार को शाम में पड़ोस के ही शातिर मनचले ने लगभग सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. पीड़िता के परिजनों और ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गयी. पुलिस ने बालिका को मेडिकल जांच के लिए बेगूसराय भेज दिया है.
घटना के संबंध में पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है. डीएसपी आशीष आनंद ने बताया कि मासूम बालिका अपने घर की दरवाजा पर बैठी थी. इसी दौरान आरोपित भुट्टो ठाकुर बालिका को बहला-फुसलाकर अपने घर के पीछे ले गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. इसी दौरान पीड़िता की मां ने बच्ची को खोजने के क्रम मेंयुवक को दुष्कर्म का प्रयास करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. महिला द्वारा हल्ला करने के बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.
तेघड़ा थाना में पूछताछ करने के बाद पुलिस ने आरोपित भुट्टो ठाकुर को जेल भेज दिया. बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने व पॉक्सो एक्ट के तहत तेघड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है. मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने की घटना से गांव में सनसनी फैल गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




