बारात लेकर पहुंचा ''लड़का'', दुल्हन बोली- ये नहीं है मेरा दूल्हा और फिर...

Updated at : 17 Jul 2018 3:31 PM (IST)
विज्ञापन
बारात लेकर पहुंचा ''लड़का'', दुल्हन बोली- ये नहीं है मेरा दूल्हा और फिर...

बेगुसराय : जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के समसा पंचायत अंतर्गत चकल्हाद गांव से अजीबो-गरीब मामला प्रकाश में आया है. यहां पर शादी में दुल्हा बदलने के आरोप में दुल्हा सहित बारातियों को बंधक बना लिया गया. बताया जा रहा है कि चकल्हाद गांव निवासी प्रमोद शर्मा ने अपनी पुत्री शोभा कुमारी की शादी उत्तर […]

विज्ञापन

बेगुसराय : जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के समसा पंचायत अंतर्गत चकल्हाद गांव से अजीबो-गरीब मामला प्रकाश में आया है. यहां पर शादी में दुल्हा बदलने के आरोप में दुल्हा सहित बारातियों को बंधक बना लिया गया. बताया जा रहा है कि चकल्हाद गांव निवासी प्रमोद शर्मा ने अपनी पुत्री शोभा कुमारी की शादी उत्तर प्रदेश के गोंडा जिला स्थित तरबगंज थाना क्षेत्र के नवाजपुर गांव में स्वर्गीय रामलाल शर्मा के पुत्र रामप्रसाद शर्मा के साथ तय हुई थी. जब निर्धारित तिथि पर लड़का पक्ष गाजे-बाजे के साथ चकल्हाद पहुंचा तो लड़की के माता-पिता ने लड़का रामलाल शर्मा को देख भड़क उठे.

इसके बाद लड़की के माता-पिता ने शोर मचाने लगे. लड़की पक्ष का आरोप है कि वाट्सएप पर जिस लड़का फोटो देख कर शादी तय हुई थी. बारात में वो लड़का नहीं आया है, बल्की इसके जगह दूसरा लड़का शादी करने पहुंचा है. इतना सुनते ही स्थानीय लोगों ने लड़का व बारात को खदेड़ने लगे. लड़का व उनके परिवार के रिश्तेदारों को घेराबंदी कर पकड़ लिया और लोहे के जंजीर से बांध कर बंधक बना लिया. लड़की के पिता का कहना था कि जब तक फोटो वाला लड़का नहीं आयेगा, तब तक हम बंधकों को नहीं छोड़ेंगे.

दूसरी ओर यह खबर आग की तरह पूरे इलाके में फौल गयी. मामले की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से लड़का व बारात को बंधक से मुक्त करवा कर जंजीर खोलवाया. बंधक बनाकर रखने वाले लड़की के पिता व अन्य को पुलिस ने अपने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है. लड़की पक्ष ने लड़का के बड़ा भाई संगम लाल शर्मा,अवध शरण शर्मा,उनके रिश्तेदार फुलविरया थाना क्षेत्र के रामाशीष शर्मा के पुत्र कुंदन शर्मा,10 वर्षीय सोनू को बंधक बनाया था. जबकी, लड़का पक्ष का कहना है कि लड़का बदलने की कोई बात ही नहीं हैं. जो लड़का देखा था, वही लड़का के साथ शादी रचाने पहुंचे हैं.उन्होंने कहा यह एक साजिश के तहत इस घटना का अंजाम दिया गया है. वहीं, घाटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन