ePaper

बेगूसराय : इमाम को मिला आठ साल का कारावास, मस्जिद में बंधक बना नाबालिग से किया था दुष्कर्म

Updated at : 11 Sep 2017 11:20 PM (IST)
विज्ञापन
बेगूसराय : इमाम को मिला आठ साल का कारावास, मस्जिद में बंधक बना नाबालिग से किया था दुष्कर्म

पटना :बेगूसरायकेअपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीयूष कमल दीक्षित ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले के आरोपित सहरसा जिले के सलखुआ थाने के हरेबा निवासी व ग्रामीण के मस्जिद के इमाम मो काशिफ जया को अंतर्गत धारा 365 भादवि में दोषी पाकर पांच साल का कारावास एवं पांच हजार रुपये अर्थदंड एवं पॉक्सो की धारा चार […]

विज्ञापन

पटना :बेगूसरायकेअपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीयूष कमल दीक्षित ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले के आरोपित सहरसा जिले के सलखुआ थाने के हरेबा निवासी व ग्रामीण के मस्जिद के इमाम मो काशिफ जया को अंतर्गत धारा 365 भादवि में दोषी पाकर पांच साल का कारावास एवं पांच हजार रुपये अर्थदंड एवं पॉक्सो की धारा चार के तहत दोषी पाकर आठ साल के कारावास एवं पांच हजार अर्थदंड की सजा सुनायी. अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक कुमारी मनीषा ने इस मामले में सात गवाहों की गवाही करायी. मालूम हो किअपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीयूष कमल दीक्षित ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपित सहरसा जिले के सलखुआ थाने के हरेबा निवासी मोहम्मद काशिफ जया को भादवि की धारा 365 व पॉक्सो की धारा चार के तहत आठ सितंबर को दोषी करार दिया था.

क्या है मामला

बखरी थाने के मोहनपुर निवासी 15 वर्षीया किशोरी का 21 अप्रैल, 2015 की मध्य रात में अपहरण कर मस्जिद के एक कमरे में बंद कर दिया गया था. वहां उसके साथ दो दिनों तक दुष्कर्म किया गया. पीड़िता ने 164 के तहत न्यायालय के समक्ष बयान में बताया था कि गांव के मस्जिद का इमाम मोहम्मद काशिफ जया उसे लेकर भाग गया और मस्जिद के एक कमरे में बंद कर दो दिनों तक दुष्कर्म किया. पीड़िता के पिता ने बखरी थाने में घटना की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस और गवाही के बाद इमाम को अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी पाया है. अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक कुमारी मनीषा ने इस मामले में सात गवाहों की गवाही करायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन